वायरल

Viral Video: कर्नाटक के एक गांव में दिखा विशालकाय किंग कोबरा, वन्यजीव अधिकारियों ने ऐसे किया रेस्क्यू

कर्नाटक से किंग कोबरा सांप का एक हैरान करने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक गांव में विशालकाय किंग कोबरा को देखकर लोगों की हालत खराब हो गई. आनन-फानन में वन्यजीव अधिकारी मौके पर पहुंचे और उन्होंने काफी मशक्कत के बाद आखिरकार सांप को रेस्क्यू कर लिया, फिर उसे सुरक्षित जंगल में छोड़ा गया.

Viral Video: कर्नाटक के एक गांव में दिखा विशालकाय किंग कोबरा, वन्यजीव अधिकारियों ने ऐसे किया रेस्क्यू
किंग कोबरा को किया गया रेस्क्यू (Photo Credits: Instagram)

King Cobra Viral Video: बरसात के मौसम में अक्सर सांप (Snake) अपने बिलों या जंगलों से निकलकर रिहायशी इलाकों में दाखिल हो जाते हैं. इंसानी बस्तियों में किसी खतरनाक सांप को देखकर लोगों की डर के मारे हालत खराब हो जाती है, ऐसी स्थिति में उन्हें सांप पकड़ने वालों की मदद लेनी पड़ती है. इसमें कोई दो राय नहीं है कि किंग कोबरा (King Cobra) जैसे सांप जानलेवा होते हैं. इस बीच कर्नाटक (Karnataka) से किंग कोबरा सांप (King Cobra Snake) का एक हैरान करने वाला वीडियो तेजी से वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें एक गांव में विशालकाय किंग कोबरा को देखकर लोगों की हालत खराब हो गई. आनन-फानन में वन्यजीव अधिकारी मौके पर पहुंचे और उन्होंने काफी मशक्कत के बाद आखिरकार सांप को रेस्क्यू कर लिया, फिर उसे सुरक्षित जंगल में छोड़ा गया.

इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया यह वीडियो कर्नाटक के अगुम्बे का बताया जा रहा है, जहां वन्यजीव अधिकारियों ने 12 फीट लंबे विशालकाय किंग कोबरा को रेस्क्यू किया और उसे जंगल में छोड़ दिया. बताया जा रहा है कि किंग कोबरा को स्थानीय लोगों ने सड़क पार करते देखा, जिसके बाद वह एक घर के परिसर में झाड़ी में जाकर छुप जाता है. यह भी पढ़ें: आराम से सो रहा था शख्स, अचानक से उसके बिस्तर पर आ पहुंचा 20 फीट लंबा अजगर और फिर... (Watch Viral Video)

किंग कोबरा सांप को किया गया रेस्क्यू

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Ajay Giri (@ajay_v_giri)

सांप को देखने के बाद घर के मालिक ने तुरंत वन विभाग और अगुम्बे रेनफॉरेस्ट रिसर्च स्टेशन (ARRS) को इसकी जानकारी दी. वीडियो में आप देख सकते हैं कि किस तरह से मौके पर पहुंचने के बाद टीम ने सांप का रेस्क्यू शुरु किया. काफी मशक्कत के बाद एक रॉड की मदद से सांप को झाड़ी से नीचे उतारा गया और उसे एक रेस्क्यू बैग में रखकर सुरक्षित जंगल में छोड़ा गया.

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 19, 2024 05:09 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).