Monkey Viral Video: आंखों की डॉक्टर या ब्यूटीशियन? बंदर के साथ बंदरिया की इस हरकत को देख लोग हुए कन्फ्यूज
एक बंदर और बंदरिया का मजेदार वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें बंदरिया अपने साथी बंदर का पत्तों से इलाज करती नजर आ रही है, जिसे देखने बाद लोग कन्फ्यूज हो रहे हैं कि ये बंदरिया आंखों की डॉक्टर है या फिर ब्यूटीशियन है.
Monkey Viral Video: सोशल मीडिया (Social) पर वाइल्ड लाइफ से (Wildlife) जुड़े वीडियो अक्सर देखने को मिलते रहते हैं, जिन्हें देखकर लोगों के चेहरे पर मुस्कान आ जाती है. हालांकि जिस तरह से चोट लगने या बीमार होने पर इंसानों का इलाज डॉक्टर करते हैं, उसी तरह से जब जंगल में रहने वाले जानवर घायल या बीमार होते हैं तो उनके साथी जानवर डॉक्टर की तरह उनका इलाज करते हैं. इसी कड़ी में एक बंदर और बंदरिया का मजेदार वीडियो वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें बंदरिया (Female Monkey) अपने साथी बंदर (Monkey) का पत्तों से इलाज करती नजर आ रही है, जिसे देखने बाद लोग कन्फ्यूज हो रहे हैं कि ये बंदरिया आंखों की डॉक्टर है या फिर ब्यूटीशियन है.
इस वीडियो को ट्विटर पर आईएफएस अधिकारी गीतांजलि के ने शेयर किया है और इसके साथ कैप्शन लिखा है- एक नेत्र रोग विशेषज्ञ या ब्यूटीशियन... शेयर किए जाने के बाद से अब तक इस वीडियो को 60.1k व्यूज मिल चुके हैं. वीडियो को देखने के बाद कोई इसे शानदार बता रहा है तो कोई कह रहा है कि इनकी मेमरी पावर एक हेल्दी इंसान की मेमरी पावर के बराबर होती है. यह भी पढ़ें: Viral Video: बेबी मंकी बिल्ली को अपनी मां समझकर उससे लिपटा, दोनों का क्यूट वीडियो वायरल
देखें वीडियो-
An Ophthalmologist or a beautician.. a very skilled one though pic.twitter.com/E1SuVOv98F
— Geethanjali K (@Geethanjali_IFS) March 25, 2023
वीडियो में देखा जा सकता है कि एक बंदरिया हरे पत्ते से पहले बंदर की आंखों पर कुछ करती है, जिसे देखने के बाद एक पल के लिए ऐसा लगता है कि वो उसका इलाज कर रही है, लेकिन अगले ही पल ऐसा लगता है जैसे कि वो अपने साथी बंदर का मेकअप कर रही है. हरे पत्ते के बाद फौरन वो लाल पत्ता लेकर बंदर की आंखों पर ऐसे घूमाती है, जैसे कि वो उसकी आंखों में काजल लगा रही है. इसके बाद वो फिर से पत्ता चेंज कर देती है. बंदरिया की इस हरकत को देख लोग कन्फ्यूज हो रहे हैं कि यह बंदरिया आंखों की डॉक्टर है या फिर ब्यूटीशियन...
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 28, 2023 04:57 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

