वायरल

Swan Viral Video: सड़क पार करता दिखा हंस का पूरा परिवार, नजारा देख रास्ते में रुक गई कई गाड़ियां

सोशल मीडिया पर एक मनमोहक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें हंस परिवार सड़क पार करता हुआ दिखाई दे रहा है. उन्हें सड़क पार करते देख सड़क से आ रही गाड़ियां वहीं थम जाती हैं, ताकि स्वान फैमिली अच्छे से सड़क पार कर ले.

Swan Viral Video: सड़क पार करता दिखा हंस का पूरा परिवार, नजारा देख रास्ते में रुक गई कई गाड़ियां
सड़क पार करती स्वान फैमिली (Photo Credits: X)

Swan Viral Video: सोशल मीडिया (Social Media) पर जानवरों (Animals) और पक्षियों (Birds) से जुड़े कई मनमोहक वीडियो वायरल (Viral Video) होते रहते हैं, जिन्हें देख लोगों का दिन खुशनुमा बन जाता है. जिस तरह से इंसान अपने परिवार के साथ रहता है और कहीं जाता है तो अपने परिवार को साथ ले जाता है, उसी तरह से पशु-पक्षी भी अपने परिवार के साथ रहना पसंद करते हैं और उनका अच्छी तरह से ख्याल भी रखते हैं. इस बीच सोशल मीडिया पर एक मनमोहक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें हंस (Swan) परिवार सड़क पार करता हुआ दिखाई दे रहा है. उन्हें सड़क पार करते देख सड़क से आ रही गाड़ियां वहीं थम जाती हैं, ताकि स्वान फैमिली (Swan Family) अच्छे से सड़क पार कर ले.

स्वान फैमिली के इस मनमोहक वीडियो को एक्स पर @gunsnrosesgirl3 नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है. इसके साथ कैप्शन लिखा है- एक हंस परिवार सड़क पार कर रहा है. शेयर किए जाने के बाद से अब तक इस वीडियो को 320.3k व्यूज मिल चुके हैं. इस पर प्रतिक्रिया देते हुए एक यूजर ने लिखा है- वे निश्चित रुप से अपना प्रिय समय ले रहे हैं, जबकि दूसरे ने लिखा है- यहां तक कि अधीर प्रकार के जो आगे निकलना चाहते थे, उन्होंने हंसों का सम्मान करने का फैसला किया. यह भी पढ़ें: कौवे ने कहावत को कर दिखाया सच, पानी के बोतल में कंकड़ डालकर पक्षी ने बुझाई अपनी प्यास (Watch Viral Video)

देखें वीडियो-

वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि नर और मादा हंस अपने बच्चों के साथ सड़क पार करने के लिए सड़क के किनारे आते हैं. वो पहले यहां-वहां देखते हैं, फिर सड़क पार करने लगते हैं. अपने माता-पिता के पीछे हंसों के बच्चे भी लाइन से सड़क पार करने लगते हैं. हंस फैमिली को सड़क पार करते देख सामने से आ रही गाड़ियां दूर खड़ी हो जाती हैं, ताकि हंस आराम से सड़क पार कर दूसरे किनारे पर जा सकें.

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 03, 2024 03:32 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).