वायरल

Elephants Viral Video: बीच सड़क पर हाथियों ने जमकर मचाया उत्पात, गुस्साए झुंड ने गाड़ी को बनाया निशाना

इन दिनों इंटरनेट पर हाथियों के झुंड का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें बीच सड़क पर गुस्साए हाथियों का झुंड जमकर उत्पात मचाता दिख रहा है. बीच सड़क पर उत्पात मचाने के साथ-साथ हाथी एक कार को भी अपने गुस्से का शिकार बना देते हैं.

Elephants Viral Video: बीच सड़क पर हाथियों ने जमकर मचाया उत्पात, गुस्साए झुंड ने गाड़ी को बनाया निशाना
हाथियों ने मचाया उत्पात (Photo Credits: Twitter)

Elephants Viral Video: इन दिनों इंटरनेट पर हाथियों के झुंड (Herd of Elephant) का एक वीडियो तेजी से वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें बीच सड़क पर गुस्साए हाथियों का झुंड जमकर उत्पात मचाता दिख रहा है. बीच सड़क पर उत्पात मचाने के साथ-साथ हाथी (Elephant) एक कार को भी अपने गुस्से का शिकार बना देते हैं. वहां मौजूद लोगों में कुछ लोग इस नजारे को अपने कैमरे में कैद करने लगे, लेकिन उनके गुस्से को देखकर हर किसी के होश भी उड़ गए. रोंगटे खड़े करने वाला वीडियो लोगों का ध्यान तेजी से अपनी तरफ खींच रहा है. इस वीडियो को आईएएस अधिकारी सुप्रिया साहू  (Supriya Sahu) ने ट्विटर पर शेयर किया है, जो लोगों को हैरान कर रहा है.

वीडियो कर्नाटक के हसनुर का बताया जा रहा है. आईएएस अधिकारी सुप्रिया साहू ने इस वीडियो के साथ कैप्शन लिखा है- कुछ बेवकूफ दर्शकों द्वारा पूरी तरह से अस्वीकार्य और बर्बर व्यवहार. शेयर किए जाने के बाद से अब तक इस वीडियो को 24.4k व्यूज मिल चुके हैं. यह भी पढ़ें: Viral Video: गाड़ी को रोक कर हाथी ने लूटा खाने का सामान, रंगदारी वसूलते गजराज का वीडियो हुआ वायरल

देखें वीडियो-

वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि किसी जंगल के पास की सड़क पर हाथियों का झुंड गुस्से में नजर आ रहा है. हाथियों के इस झुंड को गुस्सा आ जाता है और वो गुस्से में जमकर उत्पात मचा रहे हैं. वीडियो में कुछ गाड़ियां सड़क पर खड़ी दिखाई दे रही हैं. इस दौरान हाथियों का झुंड एक गाड़ी को अपना निशाना बनाते हैं और जमकर तोड़फोड़ करने लगता है.

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 29, 2022 02:13 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).