Viral Video: केरल में एक जोड़े की शादी के फोटोशूट के दौरान गुस्साए हाथी ने किया महावत पर महला, उठाकर जमीन पर पटका
हाथी ने महावत पर किया हमला (Photo Credits: Instagram)

केरल (Kerala) के त्रिशूर (Thrissur) में गुरुवायुर मंदिर (Guruvayur Temple) में एक जोड़े की शादी के फोटोशूट (Wedding Photoshoot) के दौरान अप्रत्याशित रूप से भयानक घटना कैमरे में कैद हो गई. एक उत्तेजित हाथी (Elephant) ने सहसा अपने महावत (Mahout) पर आक्रमण कर दिया. महावत की धोती को सूंड से पकड़ कर हाथी ने उसे उठा लिया और जमीन पर पटक दिया. हाथी द्वारा पटके जाने पर शख्स सतर्कता दिखाते हुए उठ खड़ा हुआ और वहां से भाग गया. हमले के बाद हाथी अपने मुंह में महावत की धोती पकड़े हुए नजर आ रहा है. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोग काफी हैरान हो रहे हैं.

देखें वीडियो-

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Wedding Mojito (@weddingmojito)