Viral Video: बाइक पर दो लड़कों के बीच बैठकर नशे में धुत्त पापा की परी ने मचाया हुडदंग, लड़की की हरकतें देख भड़के लोग
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें एक लड़की नशे में धुत्त होकर बाइक पर दो लड़कों के बीच बैठकर हुडदंग मचाती दिख रही है. चलती हुई बाइक पर नशे की हालत में लड़की ने जो हरकतें की, उसे देखकर लोगों का खून खौल उठा है.
Viral Video: शराब पीने के बाद कई लोग नशे की हालत में अजीबो-गरीब हरकतें करते हैं और जब वो होश में आते हैं तब उन्हें अपनी हरकतों के बारे में कुछ याद भी नहीं रहता है. कई बार तो लोग नशे की हालत में सारी हदें पार कर देते हैं और तब उनकी अक्ल को ठिकाने लगाने के लिए पुलिस को आगे आना पड़ता है. इस बीच मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) की राजधानी भोपाल (Bhopal) से एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया (Social Media) पर वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें एक लड़की नशे में धुत्त होकर बाइक पर दो लड़कों के बीच बैठकर हुडदंग मचाती दिख रही है. चलती हुई बाइक पर नशे की हालत में लड़की ने जो हरकतें की, उसे देखकर लोगों का खून खौल उठा है.
इस वीडियो को @ManojSh28986262 नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है, जिसे अब तक लाखों लोग देख चुके हैं और अपने-अपने रिएक्शन भी जाहिर किए हैं. एक यूजर ने लिखा है- पकड़कर अंदर डालों, सारा भूत उतर जाएगा. वहीं दूसरे यूजर ने लिखा है- सख्त से सख्त जुर्माना लगाया जाए. यह भी पढ़ें: Viral Video: कंधे पर कलरफुल तोते को बैठाकर महिला ने चलाई स्कूटी, बिना हेलमेट देख लोगों ने की कार्रवाई की मांग
नशे में धुत्त पापा की परी ने मचाया हुड़दंग
सड़कों पर फ्लाइंग किस देती दिखी लड़की
वायरल वीडियो राजधानी भोपाल की है जहां देर रात तेज रफ्तार बाइक पर सवार एक लड़की नशे की हालत में झूमते नजर आ रही है !!
लड़की नशे में इतनी धुत थी कि उसे कुछ होश हवास नहीं था, सड़क के अगल-बगल से आने जान वाली गाड़ियों को ना सिर्फ ये लड़की फ्लाइंग… pic.twitter.com/rvWQircP3Y
— MANOJ SHARMA LUCKNOW UP🇮🇳🇮🇳🇮🇳 (@ManojSh28986262) February 28, 2025
वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि एक बाइक पर तीन लोग सवार है, जिनमें दो लड़के हैं और एक लड़की उनके बीच में बैठी हुई है. नशे में धुत्त लड़की पर रील बनाने की धुन इस कदर सवार है कि वो चलती बाइक पर खड़े होकर कैमरे के सामने फ्लाइंग किस दे रही है. वहीं बाइक पर पीछे बैठा लड़का उसके पकड़े हुए नजर आ रहा है और लड़की तेज रफ्तार बाइक पर हुडदंग मचा रही है. इस वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा- लड़की नशे में इतनी धुत थी कि उसे कुछ होश हवास नहीं था, सड़क के अगल-बगल से आने जाने वाली गाड़ियों को न सिर्फ ये लड़की फ्लाइंग किस देती नजर आई, बल्कि पूरे रास्ते जोर-जोर से गालियां भी दे रही थी.
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 02, 2025 01:57 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

