वायरल

Viral Video: अकेले ही शॉपिंग के लिए मार्केट निकल पड़ा कुत्ता, पैसे देकर दुकानदार से खरीदी अपनी पसंद की सब्जी

सोशल मीडिया पर एक कुत्ते से जुड़ा मजेदार वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें बास्केट लेकर एक कुत्ता अकेला ही शॉपिंग करने के लिए मार्केट निकल पड़ता है और पैसे देकर अपनी पसंद की सब्जी खरीदता है.

Viral Video: अकेले ही शॉपिंग के लिए मार्केट निकल पड़ा कुत्ता, पैसे देकर दुकानदार से खरीदी अपनी पसंद की सब्जी
सब्जी खरीदने मार्केट पहुंचा कुत्ता (Photo Credits: Instagram)

Dog Viral Video: सोशल मीडिया (Social Media) पर जानवरों (Animals) से जुड़े वीडियो आए दिन देखने को मिलते रहते हैं. एक तरफ जहां जानवरों की लड़ाई से जुड़े वीडियो देखकर हैरानी होती है तो वहीं दूसरी तरफ पालतू जानवरों (Pet Animals) से जुड़े मजेदार वीडियो देख दिल खुश हो जाता है. घर में पाले जाने वाले पालतू जानवर न सिर्फ परिवार के सदस्यों की तरह रहते हैं, बल्कि वो एक जिम्मेदार सदस्य की तरह शॉपिंग और दूसरे कामों में मदद करते हैं. इसी कड़ी में सोशल मीडिया (Social Media) पर एक कुत्ते से जुड़ा मजेदार वीडियो वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें बास्केट लेकर एक कुत्ता (Dog) अकेला ही शॉपिंग करने के लिए मार्केट निकल पड़ता है और पैसे देकर अपनी पसंद की सब्जी खरीदता है.

इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर earth_naturle नाम के अकाउंट से शेयर किया है, जिसे दो मिलियन से भी ज्यादा बार देखा जा चुका है. इस वीडियो को देखकर तो ऐसा लगता है कि यह चीन का है. इस पर प्रतिक्रिया देते हुए एक यूजर ने लिखा है- अब तक का सबसे प्यारा वीडियो, जबकि एक अन्य ने लिखा है- शायद इसलिए मुझे डॉग बहुत पसंद हैं. यह भी पढ़ें: डांस कर रहे ग्रुप के साथ ठुमक-ठुमक कर नाचने लगा कुत्ता, अपने मूव्स से जीता सबका दिल (Watch Viral Video)

देखें वीडियो-

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Nature video 📸 (@earth_naturle)

वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि एक पालतू कुत्ता अपने मुंह में बास्केट पकड़कर सब्जी खरीदने के लिए मार्केट निकला है. मार्केट पहुंचकर कुत्ता अपनी मनपंसद की सब्जी खरीदता है और बदले में उसे पैसे देता है. दिलचस्प बात तो यह है कि कुत्ता अच्छे से जानता है कि उसके मालिक को कौन सी सब्जी पसंद है, इसलिए वो उसकी पसंद की सब्जी खरीदकर वापस घर लौटता है.

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 30, 2023 12:36 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).