वायरल

Viral Video: जान हथेली पर लेकर कपल ने हवा में खाया खाना, डिनर का खतरनाक नजारा देखकर सहम जाएंगे आप

सोशल मीडिया पर एक खतरनाक डिनर का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक कपल हवा में लटककर एक-दूसरे के साथ डिनर करता हुआ दिखाई दे रहा है. कपल के इस खतरनाक डिनर का हैरान करने वाला नजारा देखकर यकीनन आप भी सहम जाएंगे.

Viral Video: जान हथेली पर लेकर कपल ने हवा में खाया खाना, डिनर का खतरनाक नजारा देखकर सहम जाएंगे आप
हवा में लटक कर कपल ने खाया खाना (Photo Credits: X)

Viral Video: कपल अक्सर अपनी डेट नाइट (Date Night) को खास बनाने के लिए किसी स्पेशल रेस्टोरेंट में जाते हैं और वहां जाकर देखते हैं कि खाना कैसा है या फिर रेस्टोरेंट का इंटीरियर कैसा है? कुछ लोग तो इनसे भी चार कदम आगे निकल जाते हैं, इसलिए वो अपने डिनर को रोमांचक बनाने के लिए खुद की जान तक भी खतरे में डाल देते हैं. सोशल मीडिया (Social Media) पर एक खतरनाक डिनर का वीडियो तेजी से वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें एक कपल हवा में लटककर एक-दूसरे के साथ डिनर करता हुआ दिखाई दे रहा है. कपल के इस खतरनाक डिनर (Dangerous Dinner) का हैरान करने वाला नजारा देखकर यकीनन आप भी सहम जाएंगे.

इस वीडियो को @Matt_Pinner नाम के अकाउंट से एक्स पर शेयर किया गया है और इसके साथ कैप्शन लिखा है- जब आपने इसे देखा तो सबसे पहले आपके मन में कौन सा शब्द आया? शेयर किए जाने के बाद से अब तक इस वीडियो को 11.2 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं. इस पर रिएक्शन देते हुए एक यूजर ने लिखा है- ये बिल्कुल भी रोमांटिक नहीं है, बल्कि ये जानलेवा आइडिया है. वहीं एक अन्य ने लिखा है- ऐसे हवा में लटककर खाना खाना सेफ नहीं है. यह भी पढ़ें: जंगल में पिकनिक मनाने गई फैमिली के साथ खाने का लुत्फ उठाता दिखा भालू, Viral Video देख बन जाएगा दिन

हवा में डिनर करता दिखा कपल

वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि एक कपल हवा में लटककर यानी अपनी जान को हथेली पर रखकर डिनर करते हुए नजर आ रहे हैं. कपल रोपवे केबल के सहारे कुर्सी और टेबल को बांधकर हवा में लटकाया गया है, जिसपर एक कपल बैठा हुआ है. इस दौरान शख्स ने डर के मारे केबल को हाथ से पकड़ा है और महिला ने टेबल को जोर से पकड़ा हुआ है. हवा में लटककर डिनर करते कपल को देखकर लोगों की सांसें जैसे थम गई हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 10, 2024 04:42 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).