Viral Video: पानी भरने के दौरान दो महिलाओं में हुई कहासुनी, फिर स्टील के मटके से एक-दूसरे पर कर दिया हमला
सोशल मीडिया पर एक हैरान करने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें पानी भरने के दौरान दो महिलाओं में कहासुनी हो जाती है और बात इतनी ज्यादा बिगड़ जाती है कि दोनों स्टील के मटके से एक-दूसरे पर हमला करते हुए लड़ने लगती है.
Women Fight Viral Video: हमारे देश में कई ऐसे इलाके हैं, जहां लोगों को आए दिन पानी की किल्लत से दो-चार होना पड़ता है. पानी भरने के लिए लोगों को न सिर्फ संघर्ष करना पड़ता है, बल्कि कई बार तो पानी भरने के दौरान लड़ाई भी हो जाती है. ऐसे कई हैरान करने वाले नजारे भी हमारे सामने आते रहते हैं. इसी कड़ी में सोशल मीडिया (Social Media) पर एक हैरान करने वाला वीडियो तेजी से वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें पानी (Water) भरने के दौरान दो महिलाओं में कहासुनी हो जाती है और बात इतनी ज्यादा बिगड़ जाती है कि दोनों स्टील के मटके (Steel Pot) से एक-दूसरे पर हमला करते हुए लड़ने लगती है. इस वीडियो को देखने के बाद कई लोग हैरान हो रहे हैं तो कई लोग कमेंट सेक्शन में मजे ले रहे हैं.
इस वीडियो को @gharkekalesh नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है. शेयर किए जाने के बाद से अब तक इस वीडियो को 43.3k व्यूज मिल चुके हैं. इसपर प्रतिक्रिया देते हुए एक यूजर ने लिखा है- अब तक के सबसे अच्छे हथियार के साथ सबसे अच्छी लड़ाई. दूसरे यूजर ने लिखा है- यह अद्भुत है... तलवारों की जगह पानी के घड़े हैं. वहीं कई लोगों ने इस लड़ाई की तुलना फिल्म बाहुबली फिल्म के एक्शन से भी की है. यह भी पढ़ें: Delhi Metro Fight Video: एक बार फिर कलेश! दो यात्री जमकर कर रहे है आपस में मारपीट, दिल्ली की मेट्रो ट्रेन की घटना का वीडियो वायरल
स्टील के मटके से एक-दूसरे पर हमला करतीं दो महिलाएं
X Timeline Today:
— Ghar Ke Kalesh (@gharkekalesh) October 23, 2024
वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि दो महिलाएं पानी भरने के लिए पहुंची हैं. इस दौरान उनके बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो जाती है, जिसके बाद दोनों स्टील के मटके से एक-दूसरे पर हमला कर देती हैं. दोनों महिलाएं मटके से एक-दूसरे के सिर पर वार करने लगती हैं. इस लड़ाई में महिलाएं एक-दूसरे को पटखनी देने की पूरी कोशिश करती दिख रही हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 26, 2024 09:59 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

