Viral Video: पेड़ के कटने से उजड़ा न जाने कितने ही पक्षियों का आशियाना, सड़क पर गिर कर मरे कई पक्षी
सोशल मीडिया पर एक बेहद हैरान करने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक पेड़ को काट कर गिराया जा रहा है, जिससे उस पर बने कई घोंसले बिखर गए और न जाने कितने ही पक्षियों की सड़क पर गिरने से मौत हो गई.
Viral Video: जिस तरह से इंसान अपने घरों में रहते हैं, ठीक उसी तरह से जंगली जानवर (Wild Animals) जंगलों (Forests) को अपना घर मानते हैं और पक्षी पेड़ों पर अपना आशियाना बनाते हैं. ऐसे में जंगलों की धुंआधार कटाई के चलते जंगली जानवरों का आशियाना उनसे छिनता जा रहा है तो वहीं पेड़ों की कटाई (Cutting Trees) से बेजुबान पक्षियों (Birds) की जिंदगी भी खतरे में पड़ती जा रही है. इस बीच सोशल मीडिया (Social Media) पर एक बेहद हैरान करने वाला वीडियो तेजी से वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें एक पेड़ को काट कर गिराया जा रहा है, जिससे उस पर बने कई घोंसले बिखर गए और न जाने कितने ही पक्षियों की सड़क पर गिरने से मौत हो गई.
इस वीडियो को ट्विटर पर उम्दा_पंक्तियां नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है. इसके साथ कैप्शन लिखा है- किसी की आरजुओं को घर मिला, किसी की हसरतें बेघर हुईं... शेयर किए जाने के बाद से अब तक इस वीडियो को 215k व्यूज मिल चुके हैं. इस पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा है- पेड़ को गिराना नहीं चाहिए थे, ये पक्षियों का घर है. दूसरे यूजर ने लिखा है- इन पक्षियों के साथ अन्याय हुआ है. यह भी पढ़ें: इंसानियत की मिसाल! बिजली के तार पर लटक कर फड़फड़ा रहा था पक्षी, हेलीकॉप्टर पर बैठे शख्स ने ऐसे बचाई उसकी जान (Watch Viral Video)
देखें वीडियो-
किसी की आरजुओं को घर मिला,
किसी की हसरतें बेघर हुई...!!! pic.twitter.com/lb2mXKomE1
— उम्दा_पंक्तियां (@umda_panktiyan) September 2, 2022
वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है एक विशाल पेड़ को गिराया जा रहा है, जिस पर कई पक्षियों ने अपना आशियाना बना रखा था. पेड़ के जमीन पर गिरते ही कई पक्षी उड़ गए, लेकिन घोंसलों में मौजूद पक्षियों के कई बच्चों ने सड़क पर गिरते दी दम तोड़ दिया. पक्षियों की दर्दनाक मौत के इस वीडियो को देखकर आप भी इमोशनल हो जाएंगे.
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 03, 2022 10:21 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

