वायरल

इंसानियत की मिसाल! बिजली के तार पर लटक कर फड़फड़ा रहा था पक्षी, हेलीकॉप्टर पर बैठे शख्स ने ऐसे बचाई उसकी जान (Watch Viral Video)

सोशल मीडिया पर एक पक्षी और एक शख्स का वीडियो वायरल हो रहा है, जो मानवता की अनोखी मिसाल पेश कर रहा है. दरअसल, एक पक्षी बिजली के तार पर लटक कर अपने पंखों को फड़फड़ाता हुआ दिखाई रहा है, तभी हेलीकॉप्टर पर सवार होकर शख्स उसके लिए मसीहा बनकर आता है और उसकी जान बचा लेता है. इ

इंसानियत की मिसाल! बिजली के तार पर लटक कर फड़फड़ा रहा था पक्षी, हेलीकॉप्टर पर बैठे शख्स ने ऐसे बचाई उसकी जान (Watch Viral Video)
पक्षी की शख्स ने बचाई जान (Photo Credits: Twitter)

Viral Video: सोशल मीडिया (Social Media) पर इंसानियत की मिसाल पेश करने वाले कई अद्भुत उदाहरण हमें आए दिन देखने को मिलते हैं. एक ओर जहां कई लोग बेजुबान जानवरों और पक्षियों पर अत्याचार करने से बाज नहीं आते हैं तो वहीं दूसरी तरफ कई लोग इन बेजुबान प्राणियों की मदद करने में कभी पीछे नहीं हटते हैं. इसी कड़ी में सोशल मीडिया पर एक पक्षी (Bird) और एक शख्स (Man) का वीडियो वायरल (Viral Video) हो रहा है, जो मानवता की अनोखी मिसाल पेश कर रहा है. दरअसल, एक पक्षी बिजली के तार पर लटक कर अपने पंखों को फड़फड़ाता हुआ दिखाई  रहा है, तभी हेलीकॉप्टर पर सवार होकर शख्स उसके लिए मसीहा बनकर आता है और उसकी जान बचा लेता है. इस वीडियो को देखकर हर कोई शख्स की तारीफ कर रहा है और यह वीडियो लोगों के दिलों को जीत रहा है.

इस वीडियो को भारतीय वन सेवा अधिकारी सुशांत नंदा ने ट्विटर पर शेयर किया है. इसके साथ उन्होंने कैप्शन लिखा है- दयालुता दुनिया को रहने के लिए एक बेहतर जगह बनाती है. शेयर किए जाने के बाद से इस वीडियो को अब तक 43.9K व्यूज मिल चुके हैं, जबकि इसे 386 लोगों ने रीट्वीट और 3,668 लोगों ने लाइक किया है. इस वीडियो पर लोग जमकर कमेंट्स कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा –इस इंसानियत के लिए शब्द नहीं थे, दूसरे शख्स ने लिखा है- कुछ लोग दयालुता के लिए किसी भी हद तक जा सकते हैं. महान काम. यह भी पढ़ें: Viral Video: प्यासे कुत्ते को पानी पिलाने के लिए छोटे बच्चे ने चलाया हैंडपंप, वीडियो देख लोग हुए इमोशनल

देखें वीडियो-

वीडियो में देखा जा सकता है कि एक पक्षी काफी ऊंचाई पर बिजली के एक तार पर लटका हुआ है. उसे देखकर ऐसा लगता है जैसे वो बिजली के तार में फंस गया है, इसलिए अपने पंख फड़फड़ा कर वहां से आजाद होने की काफी कोशिश करता है. पक्षी काफी देर तक फड़फड़ाता है तभी एक शख्स हेलीकॉप्टर पर बैठकर उसके पास पहुंचता है. यह शख्स मसीहा बनकर पक्षी को न सिर्फ तार से निकालता है, बल्कि उसकी जान भी बचा लेता है. यह वीडियो लोगों को खूब पसंद आ रहा है और हर कोई पक्षी की जान बचाने वाले शख्स की तारीफ कर रहा है.

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 12, 2021 09:55 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).