वायरल

Viral Video: गुस्सैल हाथी ने बीच सड़क पर जमकर मचाया उत्पात, जान बचाने के लिए यहां-वहां भागते दिखे लोग

एक गुस्सैल हाथी के आतंक का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें हाथी से बचने के लिए लोग यहां-वहां भागते हुए नजर आ रहे हैं और उनके बीच अफरा-तफरी मच जाती है, बाद में हाथी सड़क पर खड़ी स्कूटी को रौंद देता है.

Viral Video: गुस्सैल हाथी ने बीच सड़क पर जमकर मचाया उत्पात, जान बचाने के लिए यहां-वहां भागते दिखे लोग
हाथी ने मचाया उत्पात (Photo Credits: Twitter)

Viral Video: सोशल मीडिया (Social Media) पर अक्सर वाइल्ड लाइफ (Wild Life) से जुड़े वीडियो वायरल (Viral Video) होते रहते हैं. खासकर, हाथियों (Elephants) से जुड़े कई हैरान करने वाले वीडियो आए दिन देखने को मिलते रहते हैं. वैसे तो हाथियों को समझदार जानवर माना जाता है, लेकिन जब उन्हें गुस्सा आता है तो वो अपना कंट्रोल खो देते हैं और जमकर उत्पात मचाना शुरु कर देते हैं. इसी कड़ी में एक गुस्सैल हाथी (Angry Elephant) के आतंक का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें हाथी से बचने के लिए लोग यहां-वहां भागते हुए नजर आ रहे हैं और उनके बीच अफरा-तफरी मच जाती है, बाद में हाथी सड़क पर खड़ी स्कूटी को रौंद देता है.

इस वीडियो को ट्विटर पर @Fun_Viral_Vids नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है, जिसे अब तक 1.4 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं. हाथी के आगे निकल जाने के बाद कुछ लोग इस मंजर को अपने कैमरे में कैद करने लगते हैं. लोगों ने हाथी के इस गुस्से को काफी खतरनाक बताया है. यह भी पढ़ें: Viral Video: जंगल से गुजर रहे ट्रक को रोककर हाथी ने लूटा गन्ना, लोग बोले- गजराज ने वसूला टैक्स

देखें वीडियो-

वीडियो में देखा जा सकता है कि एक हाथी सड़क पर जमकर उत्पात मचा रहा है. शुरुआत में अचानक से लोग भागना शुरु कर देते हैं, फिर कुछ ही सेकेंड में फ्रेम में एक गुस्सैल हाथी दौड़ता हुआ दिखाई देता है. वो लोगों को अपना निशाना बनाने की कोशिश करता है और एक दुकान के बाहर खड़ी साइकिल और स्कूटी को बुरी तरह से रौंद देता है. लोगों में इस कदर दहशत फैल जाती है कि वो हाथी से अपनी जान बचाने के लिए यहां-वहां भागने लगते हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 11, 2023 02:42 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).