वायरल

Viral Video: दलदल में फंसने के बाद बाहर निकलने के लिए छटपटाने लगा हाथी, लोगों ने ऐसे बचाई गजराज की जान

सोशल मीडिया पर हाथी का एक ऐसा ही हैरान करने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक हाथी दलदल में फंस जाता है. ऐसे में हाथी की इस हालत को देख कुछ लोग उसकी मदद के लिए आगे आते हैं और गजराज को दलदल से बाहर निकालते हैं.

Viral Video: दलदल में फंसने के बाद बाहर निकलने के लिए छटपटाने लगा हाथी, लोगों ने ऐसे बचाई गजराज की जान
दलदल में फंसे हाथी को किया गया रेस्क्यू (Photo Credits: X)

Elephant Viral Video: हाथियों (Elephants) की गिनती जंगल के विशालकाय और समझदार जानवरों में होती है, जो अपने परिवार के साथ रहना पसंद करते हैं. हाथी अपने परिवार के किसी भी सदस्य को खतरे में देखकर उसकी मदद के लिए दौड़े चले आते हैं, लेकिन अपने भारी भरकम शरीर की वजह से कई बार ये मुश्किल हालात में भी फंस जाते हैं और अपनी मदद नहीं कर पाते हैं. सोशल मीडिया (Social Media) पर हाथी (Elephant) का एक ऐसा ही हैरान करने वाला वीडियो तेजी से वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें एक हाथी दलदल में इस कदर फंस जाता है कि काफी कोशिशों के बाद भी वो उससे बाहर नहीं निकल पाता है. ऐसे में हाथी की इस हालत को देख कुछ लोग उसकी मदद के लिए आगे आते हैं और गजराज को दलदल से बाहर निकालते हैं.

इस वीडियो को @ThebestFigen नाम के अकाउंट से एक्स पर शेयर किया गया है. इसके साथ कैप्शन लिखा है- मानवता... शेयर किए जाने के बाद से अब तक इस वीडियो को 1.8 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं. इस पर प्रतिक्रिया देते हुए एक यूजर ने लिखा है- धन्यवाद मानवो, हम एक होकर गर्मजोशी से भरे हैं, इसके लिए धन्यवाद, जबकि दूसरे ने लिखा है- बहादुर... यह भी पढ़ें: जन्म के तुरंत बाद नवजात हाथी ने चलने के लिए बढ़ाया पहला कदम, बार-बार गिरने के बाद भी नहीं हारी हिम्मत (Watch Viral Video)

देखें वीडियो-

वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि भारी भरकम शरीर वाला हाथी दलदल में फंस जाता है. दलदल में फंसने के बाद वो निकलने की कोशिश करता है, लेकिन नाकाम हो जाता है. ऐसे में गजराज को रेस्क्यू करने के लिए कुछ लोग मौके पर पहुंचते हैं और एकजुट होकर गजराज को दलदल से बाहर निकालने में जुट जाते हैं. काफी मशक्कत के बाद आखिरकार वो हाथी को रेस्क्यू करने में कामयाब हो जाते हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 20, 2023 02:29 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).