वायरल

Viral Video: बीयर कैन में फंसने के बाद खतरनाक सांप की हुई हालत खराब, खुद को बाहर निकालने के लिए संघर्ष करने लगा संघर्ष

सोशल मीडिया पर एक हैरान करने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक सांप बीयर के कैन में फंसने के बाद उससे बाहर निकलने के लिए छटपटाने लगता है. बीयर कैन में फंसने के बाद नागराज की हालत खराब हो जाती है और वो जिंदगी के लिए जद्दोजहद करता हुआ दिखाई देता है.

Viral Video: बीयर कैन में फंसने के बाद खतरनाक सांप की हुई हालत खराब, खुद को बाहर निकालने के लिए संघर्ष करने लगा संघर्ष
बीयर केन में फंसा सांप (Photo Credits: X)

Viral Video: सोशल मीडिया (Social Media) के इस दौर में विभिन्न प्लेटफॉर्म पर आए दिन कई तरह के रोमांचक और हैरान करने वाले वीडियो वायरल (Viral Video) होते रहते हैं. खासकर, वाइल्ड लाइफ (Wild Life) से जुड़े वीडियो कभी हमें रोमांचित कर देते हैं तो कभी हमें हैरत में डाल देते हैं. इन वीडियोज में कभी जानवरों को शिकार करते हुए देखा जाता है तो कभी जीवों को जिंदगी के लिए लड़ते हुए भी देखा जाता है. इस बीच सोशल मीडिया पर एक हैरान करने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक सांप बीयर के कैन में फंसने के बाद उससे बाहर निकलने के लिए छटपटाने लगता है. बीयर कैन में फंसने के बाद नागराज की हालत खराब हो जाती है और वो जिंदगी के लिए जद्दोजहद करता हुआ दिखाई देता है.

इस वीडियो को @ChotaNewsTelugu नाम के एक्स अकाउंट द्वारा शेयर किया गया है, जिसे खबर लिखे जाने तक हजारों लोग देख चुके हैं और अपनी-अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा है- इस तरीके से वीडियो रिकॉर्ड करना काफी ज्यादा गलत है. वहीं दूसरे ने लिखा है- ऐसा ही होता है, जब हम अपने कूड़े को बिना सोचे-समझे कहीं भी फेंक देते हैं. यह भी पढ़ें: Viral Video: बैंक में घुसे नागराज को देखकर लोगों में मच गई चीख-पुकार, शख्स ने नंगे हाथों से किया सांप को रेस्क्यू

बीयर कैन में फंसा खतरनाक सांप

बताया जा रहा है कि वायरल हो रहा यह वीडियो तेलंगाना के जगित्याल जिले का है, जहां झाड़ियों और सुनसान सड़क के पास रेंगते हुए एक सांप का सिर बीयर के कैन में फंस जाता है और उसकी हालत खराब हो जाती है. सांप खुद को बीयर कैन से आजाद करने के लिए काफी कोशिश करता है, लेकिन खुद को आजाद नहीं करवा पाता है. ऐसे में कुछ लोग उसकी मदद करते हैं, लेकिन वो भी असफल हो जाते हैं. आखिर में इधर-उधर छटपटाते हुए सांप झाड़ियों की ओर चला जाता है और खुद को बचाने के लिए काफी संघर्ष करता हुआ दिखाई देता है.

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 17, 2024 09:22 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).