Viral Video: लंबे अरसे बाद जब मिला हंसों का जोड़ा, एक-दूसरे पर कुछ इस तरह से लुटाया प्यार
दो हंसों के एक जोड़े का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें लंबे समय के इलाज के बाद दो हंसों का यह जोड़ा मिलता है. इसके बाद दोनों एक-दूसरे पर अपने अंदाज में प्यार लुटाते नजर आ रहे हैं.
Swan Viral Video: प्यार की न तो कोई भाषा होती है और न ही कोई सीमा, इस भावना को इंसानों के साथ-साथ बेजुबान जानवर भी आसानी से समझ लेते हैं. जी हां, चाहे इंसान हो या फिर जानवर, हर कोई अपने अंदाज में प्यार का इजहार करता है और इसे अनुभव करता है. खासकर जब दो प्यार करने वाले लंबे समय बात एक-दूसरे से मिलते हैं तो वो बिना कुछ कहे या सुने ही अपना प्यार एक-दूसरे से जाहिर करने में सक्षम होते हैं. इसी कड़ी में सोशल मीडिया (Social Media) पर दो हंसों (Swan) के एक जोड़े का वीडियो तेजी से वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें लंबे समय के इलाज के बाद दो हंसों का यह जोड़ा मिलता है. इसके बाद दोनों एक-दूसरे पर अपने अंदाज में प्यार लुटाते नजर आ रहे हैं.
इस वीडियो को भारतीय वन सेवा अधिकारी सुशांत नंदा ने ट्विटर पर शेयर किया है. इसके साथ उन्होंने कैप्शन के जरिए बताया है कि लंबे इलाज के बाद दो प्रेमी एक बार फिर से मिले. इस वीडियो को देखकर हर कोई हैरत में पड़ गया. शेयर किए जाने के बाद से अब तक इस वीडियो को 31.7k व्यूज मिल चुके हैं. यह भी पढ़ें: Viral Video: हंसों के जोड़े ने की बत्तखों की मदद, झील में जमी बर्फ को तोड़कर इस तरह से बनाया रास्ता
देखें वीडियो-
Lovers reunite after one returns from treatment 💕
VC:Marianne pic.twitter.com/dD7uBqB0g9
— Susanta Nanda IFS (@susantananda3) June 9, 2022
कहा जाता है कि हंस अपनी पूरी जिंदगी के लिए जोड़ा बनाते हैं, जिसका अर्थ यह है कि वो पूरी जिंदगी में सिर्फ एक बार ही अपने पार्टनर को चुनते हैं और उसी के साथ जिंदगी भर रहते हैं. ऐसे में जब हंसों के इस जोड़े में से एक काफी लंबे समय के इलाज के बाद वापस लौटा तो दूसरे हंस की खुशी का ठिकाना नहीं रहा. लंबे अंतराल के बाद मिलने पर दोनों ने एक-दूसरे पर प्यार लुटाया. खुशी से अपने प्यार का इजहार करते हुए दोनों अपनी गर्दन को हवा में घुमाते नजर आए.
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 10, 2022 09:53 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

