वायरल

Viral Video: माथे पर बिंदी और मांग में सिंदूर लगाकर सफर करता दिखा शख्स, दिल्ली मेट्रो से वायरल हुआ मजेदार वीडियो

वायरल हो रहे वीडियो में एक शख्स अपने माथे पर बिंदी और मांग में सिंदूर लगाकर दिल्ली मेट्रो में सफर करता नजर आ रहा है. शख्स की इस हरकत को देख लोग हैरान हो रहे हैं.

Viral Video: माथे पर बिंदी और मांग में सिंदूर लगाकर सफर करता दिखा शख्स, दिल्ली मेट्रो से वायरल हुआ मजेदार वीडियो
बिंदी, सिंदूर लगाकर दिल्ली मेट्रो में सफर करता शख्स (Photo Credits: Instagram)

Viral Video: बीते कई दिनों में दिल्ली मेट्रो से कई वीडियो वायरल (Viral Video) हुए हैं, जिसकी वजह से दिल्ली मेट्रो (Delhi Metro) लगातार सुर्खियों में बना हुआ है. कभी मेट्रो ट्रेन (Metro Train) के अंदर किस करने तो कभी पोल डांस करने जैसे कई तरह के वीडियोज काफी चर्चा में रहे हैं. इन घटनाओं के बाद दिल्ली मेट्रो की तरफ से गाइडलाइन भी जारी किया गया, बावजूद इसके लोग अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं. अब एक नया वीडियो सोशल मीडिया (Social Media) पर खूब देखा जा रहा है, जिसमें एक शख्स अपने माथे पर बिंदी (Bindi) और मांग में सिंदूर (Sindoor) लगाकर दिल्ली मेट्रो में सफर करता नजर आ रहा है. शख्स की इस हरकत को देख लोग हैरान हो रहे हैं.

वीडियो में देखा जा सकता है कि एक शख्स अपने माथे पर बिंदी और मांग में सिंदूर लगाकर दिल्ली मेट्रो के प्लेटफॉर्म पर चल रहा है. शख्स को देखकर यकीनन आपकी हंसी नहीं रुकेगी. यह भी पढ़ें: नशे की हालत में खूंखार शेर के बाड़े में कूदा शख्स, हुआ दोनों का आमना-सामना और फिर... (Watch Viral Video)

देखें वीडियो-

वहीं एक दूसरे वीडियो में यह शख्स मेट्रो के अंदर अपनी मांग में सिंदूर और माथे पर बिंदी लगाए सफर कर रहा है. इस दौरान बगल में खड़े शख्स को वो गौर से देखता है और हंसता है, जिसके बाद उस शख्स की नजर इस पर पड़ती है और वो हैरान होकर उसके बगल से हट जाता है. यह भी पढ़ें: शिकार करने के लिए पानी में उतरा बाघ, हाथ आने के बजाय उसके साथ लुकाछुपी खेलने लगी बत्तख (Watch Viral Video)

देखें वीडियो-

यह वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और लोग हंसने पर मजबूर हो रहे हैं. वीडियो देखने के बाद किसी ने मजेदार अंदाज में लिखा है- खून भरी मांग तो किसी ने लिखा है- देश संकट में है.

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 26, 2023 08:53 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).