वायरल

Viral Video: शख्स ने मगरमच्छ से लिया पंगा, पानी के दैत्य के जबड़े में डाल दिया अपना सिर, फिर जो हुआ...

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें शख्स न सिर्फ मगरमच्छ से पंगा लेता है, बल्कि उसके जबड़े में अपना सिर डाल देता है, फिर जो होता है उसे देख किसी के भी होश उड़ सकते हैं.

Viral Video: शख्स ने मगरमच्छ से लिया पंगा, पानी के दैत्य के जबड़े में डाल दिया अपना सिर, फिर जो हुआ...
मगरमच्छ के जबड़े में शख्स ने डाला सिर (Photo Credits: X)

Viral Video: जंगल में रहने वाले कई खूंखार जानवर (Animals)  कमजोर जानवरों के लिए काल के समान होते हैं, क्योंकि वो पलक झपकते ही जंगल के दूसरे कमजोर जानवरों को अपना शिकार बना लेते हैं. तेंदुआ, शेर, बाघ और चीता की तरह ही पानी में रहने वाले मगरमच्छ को खूंखार शिकारी माना जाता है, जो पानी के साथ-साथ जमीन पर भी अपने शिकार का काम बड़ी ही आसानी से तमाम कर सकता है, इसलिए इसे पानी का दैत्य भी कहा जाता है. ये शिकारी जानवर इंसानों और दूसरे जानवरों को पल भर में मौत के घाट उतार सकता है, इसलिए इंसानों के साथ-साथ जानवर भी इसके पास जाने से कतराते हैं. सोशल मीडिया (Social Media) पर एक वीडियो वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें शख्स न सिर्फ मगरमच्छ (Crocodile) से पंगा लेता है, बल्कि उसके जबड़े में अपना सिर भी डाल देता है, फिर जो होता है उसे देख किसी के भी होश उड़ सकते हैं.

इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर @1000waystod1e नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है. इस पर लोगों ने मजेदार प्रतिक्रियाएं भी दी हैं. एक यूजर ने लिखा है- मुझे समझ नहीं आता कि लोग ऐसा खतरनाक रिस्क क्यों उठाते हैं, जबकि एक ने लिखा है कि ये घटना थाईलैंड की है, साल 2017 में एक क्रोकोडायल शो के दौरान यह घटना घटी थी. यह भी पढ़ें: Man Dragged By Crocodile: ओडिशा में शख्स को घसीट कर नदी में ले गया मगरमच्छ, ग्रामीणों में दहशत

देखें वीडियो-

वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि एक शख्स मगरमच्छ से पंगा ले लेता है. शख्स देखते ही देखते मगरमच्छ के जबड़े में अपना सिर डाल देता है. इसके कुछ सेकेंड बाद जब वो अपना सिर बाहर निकालने की कोशिश करता है तो मगरमच्छ एक ही झटके में उसके सिर को दबोच कर जोर-जोर से घुमा देता है. हालांकि उस शख्स की किस्मत अच्छी निकलती है कि मगरमच्छ उसके सिर को छोड़ देता है और बाल-बाल उसकी जान बच जाती है.

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 28, 2023 10:42 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).