Viral Video: बस की सीट पर बैठे-बैठे गहरी नींद में सो गया शख्स, अगले ही पल उसके साथ हो गया ये कांड
सफर के दौरान झपकी लेना खतरनाक भी साबित हो सकता है, क्योंकि ऐसा करने से सोने वाला इंसान हादसे का शिकार भी हो सकता है. सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें बस की सीट पर बैठे-बैठ झपकी लेना शख्स को भारी पड़ गया.
Viral Video: आज की इस भागदौड़ भरी जिंदगी में लोगों का रूटीन और शेड्यूल इतना व्यस्त हो गया है कि उन्हें न तो ठीक से खाने का समय मिलता है और न ही अच्छी नींद नसीब हो पाती है. ऐसे में अक्सर लोग लोकल ट्रेनों, बसों, रिक्शा या मेट्रो ट्रेन में सफर के दौरान सोने लगते हैं. सफर के दौरान नींद आना बेहद आम बात हो चुकी है और अक्सर लोग सफर करते समय झपकी लेते हुए नजर भी आते हैं. हालांकि कई बार सफर के दौरान झपकी लेना खतरनाक भी साबित हो सकता है, क्योंकि ऐसा करने से सोने वाला इंसान हादसे का शिकार भी हो सकता है. सोशल मीडिया (Social Media) पर एक ऐसा ही वीडियो वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें बस (Bus) की सीट पर बैठे-बैठ झपकी लेना शख्स को भारी पड़ गया.
इस वीडियो को @NoContextHumans नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया है, जिसे शेयर किए जाने के बाद से अब तक 379.5k व्यूज मिल चुके हैं. इस पर प्रतिक्रिया देते हुए एक यूजर ने लिखा है- जागने का अच्छा तरीका, जबकि दूसरे ने लिखा है- यह उसके लिए बहुत शर्मनाक होगा. यह भी पढ़ें: Viral Video: दोस्ती की मिसाल! करंट की चपेट में आया शख्स, दोस्त ने जान पर खेलकर बचाई उसकी जान
देखें वीडियो-
— Out of Context Human Race (@NoContextHumans) September 4, 2023
इस वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि दिन के समय सफर के दौरान बस में शख्स की आंख लग जाती है. शख्स बैठे-बैठ इतनी गहरी नींद में चला जाता है कि उसका सिर एक तरफ झुक जाता है और उसे पता नहीं चलता है. ऐसे में वो अचानक से बस के फ्लोर पर सिर के बल गिर जाता है और नीचे गिरने के बाद उसकी नींद खुलती है, फिर उठकर वो वापस अपनी सीट पर जाकर बैठता है.
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 06, 2023 08:55 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

