वायरल

Viral Video: नदी पर पानी पीने के लिए इकट्ठा हुआ 20 शेरों का झुंड, नजारा देख आप भी कहेंगे- अद्भुत

सोशल मीडिया पर एक मनमोहक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें नदी के किनारे पानी पीने के लिए करीब 20 शेरों का झुंड इकट्ठा होता है. इस नजारे को देखकर आपको अपनी आंखों पर यकीन नहीं होगा.

Viral Video: नदी पर पानी पीने के लिए इकट्ठा हुआ 20 शेरों का झुंड, नजारा देख आप भी कहेंगे- अद्भुत
नदी पर पानी पीते 20 शेर (Photo Credits: YouTube)

Lions Viral Video: जंगल के जीवन से जुड़ी बहुत सी चीजें, इंसानी दुनिया से बेहद अलग होती हैं. हालांकि जंगली जानवरों (Wild Animals) में दिलचस्पी रखने वाले उनसे जुड़ी हर रोचक जानकारियों को पाने के लिए उत्सुक रहते हैं, इसलिए वो जंगली जानवरों के वीडियो तलाशते रहते हैं. वैसे आपने शेरों (Lions) से जुड़े वीडियो तो देखे ही होंगे, लेकिन क्या आपने कभी शेरों के एक बड़े झुंड (Herd of Lions) को एक साथ नदी पर पानी पीते हुए देखा है? अगर नहीं देखा है तो अब देख लीजिए, क्योंकि सोशल मीडिया (Social Media) पर एक मनमोहक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें नदी के किनारे पानी पीने के लिए करीब 20 शेरों का झुंड इकट्ठा होता है. इस नजारे को देखकर आपको अपनी आंखों पर यकीन नहीं होगा.

इस वीडियो को LatestSightings.com नाम के यूट्यूब चैनल द्वारा शेयर किया गया है, जिसे बार-बार देखा जा रहा है. शेयर किए जाने के बाद से अब तक इस वीडियो को 487k व्यूज मिल चुके हैं. इस अद्भुत नजारे को मालामाला गेम रिजर्व में सफारी के दौरान एक पर्यटक ने अपने कैमरे में कैद कर लिया. यह भी पढ़ें: Viral Video: आराम फरमा रहा था तेंदुआ, आंख खुलते ही सामने नजर आ गया शेर, फिर जो हुआ...

देखें वीडियो-

वीडियो में देखा जा सकता है कि दक्षिण अफ्रीका में मालामाला गेम रिजर्व में स्थित एक नदी के किनारे पानी पीने के लिए एक शेर पहुंचता है, तभी उसके पीछ एक और शेर आ जाता है. इसी तरह से एक-एक कर करीब 20 शेर नदी के किनारे इकट्ठा हो जाते हैं और सभी एक लाइन में खड़े होकर नदी के किनारे पानी पीने लगते हैं. शेरों के झुंड का एक साथ इस तरह से पानी पीने का वीडियो लोगों को खूब लुभा रहा है.

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 06, 2023 10:28 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).