Viral Video: किंग कोबरा सांप को विशालकाय छिपकली ने अपने मुंह में लिया दबा, फिर जो हुआ… देखकर दंग रह जाएंगे आप
सोशल मीडिया पर एक हैरान करने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक विशालकाय छिपकली किंग कोबरा सांप को मुंह में दबोच लेती है, फिर जो हुआ उसे देखकर आप भी दंग रह जाएंगे.
King Cobra Vs Monitor Lizard Viral Video: धरती पर पाए जाने वाले विभिन्न प्रजातियों के सांपों में किंग कोबरा सांप (King Cobra Snake) को सबसे घातक और जहरीला माना जाता है, जिसके जहर की एक बूंद किसी को भी मौत की नींद सुलाने के लिए काफी है. कहा जाता है कि इस सांप (Snake) ने अगर किसी को काट लिया तो फिर उसका बचना नामुमकिन हो जाता है, इसलिए इंसान इस सांप से दूरी बनाकर रखने में ही अपनी भलाई समझते हैं. वैसे तो जंगल की दुनिया से सांपों के अन्य जीवों के साथ लड़ाई के वीडियो भी देखने को मिलते हैं. इस बीच सोशल मीडिया पर एक हैरान करने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक विशालकाय छिपकली (Monitor Lizard) किंग कोबरा सांप (King Cobra Snake) को मुंह में दबोच लेती है, फिर जो हुआ उसे देखकर आप भी दंग रह जाएंगे.
इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर @murliwalehausla24 नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है, जिसे बार-बार देखा जा रहा है और खबर लिखे जाने तक इसे लाखों व्यूज मिल चुके हैं. वहीं लोगों ने इस वीडियो को देखने के बाद अपनी-अपनी प्रतिक्रियाएं दर्ज कराई हैं. यह भी पढ़ें: महिला ने फन फैलाए किंग कोबरा को किया किस, फिर करने लगी डांस… Viral Video देख लोगों ने कर दी इच्छाधारी नागिन से तुलना
View this post on Instagram
वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि एक विशालकाय छिपकली खतरनाक किंग कोबरा सांप को अपने मुंह में दबाए हुए नजर आती है. सांप उसके चंगुल से छूटने के लिए तड़पने लगता है, लेकिन छिपकली उसे छोड़ने के मूड में नजर नहीं आ रही है. इस बीच एक शख्स जब छिपकली की पूंछ पकड़कर ऊपर उठाता है और फिर से उसे जमीन पर रखता है, तब सांप भी फर्श पर आकर उस मॉनिटर लिजर्ड की तरफ फन फैलाकर आगे बढ़ता है, सांप को आक्रामक होते देख छिपकली तुरंत वहां से भाग खड़ी होती है.
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 16, 2024 11:14 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

