Viral Video: दरवाजे के पीछे छिपा था खतरनाक सांप, शख्स के आते ही फन फैलाकर कर दिया अटैक, फिर जो हुआ...
एक हैरान करने वाला वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक घर के दरवाजे के पीछे खतरनाक सांप छुपकर बैठा होता है और जैसे ही शख्स दरवाजे के पास पहुंचा है वो अपने फन फैलाकर उस पर अटैक कर देता है.
Viral Video: इस दुनिया में तरह-तरह के जीव-जंतु पाए जाते हैं, जो दिखने में भले ही खूबसूरत लगते हैं, लेकिन वो असल में उतने ही ज्यादा भयावह होते हैं. इन तमाम जीवों में सांपों (Snakes) को धरती का सबसे विषैला जीव माना जाता है, जिसके जहर की एक बूंद किसी की भी जान लेने के लिए काफी है. यही वजह है कि जहरीले सांपों से इंसानों के अलावा अन्य जानवर भी दूरी बनाकर रखना ही पसंद करते हैं, लेकिन भला इन सांपों पर किसका जोर चलता है, तभी तो ये कई बार जंगलों से निकलकर रिहायशी इलाकों में दाखिल हो कर इंसानों पर हमला कर देते हैं. इसी कड़ी में सोशल मीडिया (Social Media) पर एक हैरान करने वाला वीडियो वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें एक घर के दरवाजे के पीछे खतरनाक सांप (Snake) छुपकर बैठा होता है और जैसे ही शख्स दरवाजे के पास पहुंचा है वो अपने फन फैलाकर उस पर अटैक कर देता है.
इस वीडियो को एक्स पर @crazyclipsonly नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है, जिसे 19.3 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं. इस पर लोगों ने अपनी-अपनी प्रतिक्रियाएं भी दर्ज कराई हैं. एक यूजर ने लिखा है- शख्स को दरवाजे के पास बैठी बिल्ली का इशारा समझना चाहिए था, जबकि दूसरे ने लिखा है- ये बहुत करीबी मामला था. यह भी पढ़ें: Viral Video: घर के अंदर आराम से घूमता दिखा विशालकाय किंग कोबरा सांप, रोंगटे खड़े करने वाला वीडियो हुआ वायरल
देखें वीडियो-
There's no way pic.twitter.com/npcUAxLOAn
— Crazy Clips (@crazyclipsonly) December 26, 2023
वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि एक सांप दरवाजे के अंदर छुपकर बैठा हुआ है, वो जिस तरह से छुपा है, उससे वो किसी को नजर नहीं आ रहा है. ऐसे में एक शख्स जैसे ही दरवाजा खोलने के लिए पहुंचता है, सांप फौरन फन फैलाकर बाहर आता है और शख्स पर अटैक कर देता है. यहां गनीमत तो यह रही कि शख्स बड़ी ही सतर्कता से पीछे हट जाता है और वो बाल-बाल बच जाता है.
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 27, 2023 04:22 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

