Video: बेबी मंकी और चूजे को एक साथ खेलते हुए देख बन जाएगा आपका दिन, देखें वायरल हो रहा मजेदार वीडियो
जानवरों के वीडियो बहुत प्यारे और मज़ेदार होते हैं और जब जानवरों के बच्चों के वीडियो की बात आती है, तो यह और भी प्यारा हो जाता है. सोशल मीडिया पर एक बेबी मंकी का वीडियो वायरल हो रहा है. जिसमें बेबी मंकी एक चूजे के साथ खेलते हुए दिखाई दे रहा है और उसे किस भी कर रहा है. इस वीडियो को IFS अधिकारी सुशांत नंदा ने ट्विटर पर कैप्शन के साथ पोस्ट किया है.
Viral Video: जानवरों के वीडियो बहुत प्यारे और मज़ेदार होते हैं और जब जानवरों के बच्चों के वीडियो की बात आती है, तो यह और भी प्यारा हो जाता है. सोशल मीडिया पर एक बेबी मंकी का वीडियो वायरल हो रहा है. जिसमें बेबी मंकी एक चूजे के साथ खेलते हुए दिखाई दे रहा है और उसे किस भी कर रहा है. इस वीडियो को IFS अधिकारी सुशांत नंदा ने ट्विटर पर कैप्शन के साथ पोस्ट किया है, "दो शुद्ध आत्माओं की यह जादुई बातचीत बहुत पसंद आई" इस छोटे से वायरल वीडियो क्लिप में हम देख सकते हैं कि बंदर का बच्चा केले के पत्ते पर बैठा है और नन्हे मुर्गे के साथ खेलता है और उसे अपने एक हाथ से पकड़ कर रखता है.
यहां तक कि जब चूज भागने की कोशिश करता है तो बंदर उसे अपनी ओर खिंचता है और उसे हग करता है. इन दो नन्हे जीवों के इस छोटे से वीडियो को देखकर आपके चेहरे पर मुस्कान जरूर आ जाएगी. यह भी पढ़ें: बंदर ने दो साल के बच्चे को 'किडनैप' कर किया कुछ ऐसा, Video देख हो जाएंगे हैरान
देखें वीडियो:
Loved this magical interactions of two pure souls 💕 pic.twitter.com/FSV6c0Ite2
— Susanta Nanda IFS (@susantananda3) June 27, 2021
इस वीडियो को फ़ॉरेस्ट ऑफिसर सुशांत नंदा ने अपने ट्विटर अकाउंट पर 27 जून की दोपहर शेयर किया था. जिसके बाद से इस वीडियो को अब तक 12 हजार से ज्यादा व्यूज एक हजार से ज्यादा लाइक्स और 177 रिट्वीट मिल चुके हैं. इंटरनेट पर लोग इस वीडियो को बहुत पसंद कर रहे हैं और अलग अलग प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 28, 2021 08:55 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

