मनोरंजन

VIDEO : जब लिफ्ट में इंटिमेट हुए थे विराट और जेनेलिया

अपने करियर की शुरुआत में विराट ने एक ऐसा ऐड किया था जिसे अगर अब अनुष्का देखेंगी तो वह शायद विराट से गुस्सा हो सकती हैं

VIDEO : जब लिफ्ट में इंटिमेट हुए थे विराट और जेनेलिया
विराट और जेनेलिया का इंटिमेट वीडियो (Photo Credits : Youtube )

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा पिछले साल शादी के बंधन में बंध गए थे. दोनों एक दूसरे को काफी लम्बे समय से डेट कर रहे थे. इन दोनों के रिश्ते की शुरुआत एक ऐड फिल्म की शूटिंग के दौरान हुई थी. वैसे विराट को और भी कई ऐड्स में देखा जा चुका है. अपने करियर की शुरुआत में विराट ने एक ऐसा ऐड किया था जिसे अगर अब अनुष्का देखेंगी तो वह शायद विराट से गुस्सा हो सकती हैं. यह ऐड वॉच और बैग्स के एक मशहूर ब्रैंड के लिए शूट किया गया था.

इस ऐड के वीडियो में विराट के साथ जेनेलिया भी दिख रही हैं. वीडियो में इन दोनों को एक-दूसरे के साथ इंटिमेट होते हुए देखा जा सकता है. उस दौरान इस वीडियो को लेकर काफी विवाद भी हुआ था और 2016 में यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ था. ऐड में विराट और जेनेलिया एक लिफ्ट में जाते हुए दिख रहे हैं और उसके आगे कुछ ऐसा होता है जिसे देख आप दंग रह जाएंगे.

इसी ब्रैंड के लिए इन दोनों ने एक और ऐड शूट किया था. इस ऐड में विराट को एक पायलट और जेनेलिया को एयर होस्टेस के रूप में देखा जा सकता है.

आपको बता दें कि ये दोनों ऐड काफी पुराने हैं. इस दौरान विराट और जेनेलिया के अफेयर की खबरों ने भी काफी जोर पकड़ा था.

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 13, 2018 03:25 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).