VIDEO: इस स्मार्ट स्टैफोर्डशायर डॉग ने स्विमिंग पूल में डूबते हुए अपने दोस्त की ऐसे बचाई जान, वायरल हुआ वीडियो

कुत्ते दुनिया के सबसे स्मार्ट और वफादार जानवर होते हैं. इंसान हो या जानवर ये सभी से बखूबी वफादारी निभाते हैं. सोशल मीडिया पर कुत्तों के स्मार्ट कारनामों की घटनाएं अक्सर वायरल होती रहती है, जिसे देखकर खुश और हैरान होते रहते हैं. ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर फिर से वायरल हो रहा है..

कुत्ते ने बचाई दोस्त की जाना (Photo Credits: Twitter)

कुत्ते दुनिया के सबसे स्मार्ट और वफादार जानवर होते हैं. इंसान हो या जानवर ये सभी से बखूबी वफादारी निभाते हैं. सोशल मीडिया पर कुत्तों के स्मार्ट कारनामों की घटनाएं अक्सर वायरल होती रहती है, जिसे देखकर लोग खुश और हैरान होते रहते हैं. ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर फिर से वायरल हो रहा है, जिसमें एक स्टैफोर्डशायर डॉग (Staffordshire Dog) अपने पोमेरेनियन दोस्त की जान बचाता हुआ दिखाई दे रहा है. यह घटना तब घटी जब कुत्तों के मालिक घर पर नहीं थे, इस दौरान एक छोटा पोमेरेनियन डॉग (Pomeranian dog) घर के पीछे स्विमिंग पूल के किनारे चल रहा था. इस दौरान वो स्विमिंग पूल में जा गिरा और बाहर निकल नहीं पा रहा था. तभी उसे उसके साथी डॉग ने देखा और पानी से बाहर निकाला. यह भी पढ़ें: Dog Saves Owner's Life: दक्षिण अफ्रीका में कुत्ते ने अपनी जान पर खेलकर बचाई मालिक की जान, देखें इस घटना का वायरल वीडियो

दक्षिण अफ्रीका (South Africa) के बोक्सबर्ग (Boksburg) शहर के साउथवेस्ट न्यूज सर्विस (SWNS) में यह घटना घटी. पालतू जानवरों के मालिक, बायरन थानारायण (Byron Thanarayen) ने समाचार आउटलेट को बताया कि जब वह और उनकी पत्नी घर वापस लौटे तो ये देखकर हैरान थे कि उनके दोनों पालतू कुत्ते गिले कैसे हैं? हमने सुराग खोजने की कोशिश की कि वह अपना सिर कहां गीला कर सकते हैं?, ”उन्होंने एसडब्ल्यूएनएस को बताया. "हमें लगा कि शायद उसने पानी में अपना सिर डुबो दिया है, लेकिन जब उन्होंने अपना सीसीटीवी कैमरा देखा तब उन्हें पता चला कि उनका छोटा कुत्ता, चंकी, पूल में गिर गया था. और किस्मत से बड़ा कुत्ता जेसी पास था और उसने बड़ी ही सुरक्षा से चंकी को पानी से बाहर निकाला. यह भी पढ़ें: बिहार: कुत्ते ने मालिक के प्रति दिखाई वफादारी, जान बचाने के लिए सांप से जा भिड़ा

देखें वीडियो:

पेट डॉग्स के मालिक ने कहा वीडियो हैरान कर देनेवाला है. उन्होंने कहा आज भी हम ये सोचकर परेशान हो जाते हैं कि उस वक्त अगर जेसी नहीं होता तो चंकी की जान जा सकती थी. हमें अपने कुत्ते जेसी पर गर्व है कि उसने बड़ी ही अच्छी तरह से उसे बिना कोई तकलीफ पहुंचाएं पानी से बाहर निकाल लिया. ऐसी घटना फिर न हो इसलिए हम स्विमिंग पूल को जालियों से घेर रहे हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

South Africa Squad for 2nd Test vs Australia: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे टेस्ट के लिए दक्षिण अफ्रीका की टीम का ऐलान, कगिसो रबाडा की वापसी, मैथ्यू ब्रीट्ज़के को मिला मौका

India vs West Indies: रांची में टूटा टीम इंडिया का रिकॉर्ड, भारत के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल में सबसे बड़ा लक्ष्य हासिल करने वाली बनी वेस्टइंडीज

South Africa vs Australia 1st Test 2026 Day 2 Live Streaming: दूसरे दिन कब, कहां और कैसे देखें दक्षिण अफ्रीका बनाम ऑस्ट्रेलिया पहला टेस्ट मैच, जानें भारत में लाइव स्ट्रीमिंग और फ्री टेलीकास्ट की पूरी डिटेल्स

South Africa vs Australia, 1st Test Live Score Update: डरबन में दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला जा रहा है तीन मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट