बिहार: कुत्ते ने मालिक के प्रति दिखाई वफादारी, जान बचाने के लिए सांप से जा भिड़ा
बिहार के सीवान जिले में एक वफादार कुत्ते ने अपनी जान दे दी, लेकिन अपने मालिक के घर में एक जहरीले सांप को नहीं घुसने दिया. यह घटना पूरे जिले में चर्चा का विषय बना हुआ है. महाराजगंज नगर पंचायत के कपिया निजामतपुर गांव में गुरुवार रात पालतू कुत्ते ने मालिक के प्रति वफादारी निभाते हुए अपनी जान देकर मालिक सहित परिवार के अन्य लोगों की जान बचाई.
बिहार (Bihar) के सीवान (Siwan) जिले में एक वफादार कुत्ते (Dog) ने अपनी जान दे दी, लेकिन अपने मालिक के घर में एक जहरीले सांप (Snake) को नहीं घुसने दिया. यह घटना पूरे जिले में चर्चा का विषय बना हुआ है. महाराजगंज नगर पंचायत के कपिया निजामतपुर गांव में गुरुवार रात पालतू कुत्ते ने मालिक के प्रति वफादारी निभाते हुए अपनी जान देकर मालिक सहित परिवार के अन्य लोगों की जान बचाई. कपिया निजामतपुर गांव के लोगों ने बताया कि मुकेश पांडेय का परिवार रात में खाना खाकर सो रहा था. इसी दौरान घर के दरवाजे से एक जहरीला सांप घर में घुसने की कोशिश करने लगा.
वहीं बैठे उनके पालतू कुत्ते की नजर सांप पर पड़ गई. कुत्ता भौंकने लगा और सांप से जा भिड़ा. लड़ते-लड़ते कुत्ते और सांप दोनों की मौत हो गई. शुक्रवार सुबह मुकेश पांडेय उठ कर जब अपने पालतू कुत्ते के पास गए तो वह मृत पड़ा था और उसके पास ही एक सांप भी मरा पड़ा था. कुत्ते की मौत देखकर सभी गांव के लोग रो पड़े. यह भी पढ़ें- पटना: मिनरल वाटर पीने के दौरान शख्स के मुंह में चला गया सांप का बच्चा, उल्टी हुई तो उंगली डालकर खुद निकाला बाहर
घर वालों ने शुक्रवार को कुत्ते और सांप के शव को दफना दिया. पालतू कुत्ते की वफादारी की घटना इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है.
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 03, 2019 04:16 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

