Viral Video: हाथी की तरह दिखने वाले द्वीप का वीडियो हुआ वायरल, नजारा देख आप भी हो जाएंगे कंफ्यूज
वायरल हो रहे वीडियो में एक द्वीप बिल्कुल हाथी की तरह दिखाई दे रहा है, जिसे देखने के बाद आप भी कन्फ्यूज हो जाएंगे. इस पहाड़ी को देखने के बाद एक नजर में ऐसा लगता है जैसे कि कोई विशालकाय हाथी पानी में बैठा हो.
Viral Video: प्रकृति न सिर्फ अपने आप में कई रहस्य समेटे हुए है, बल्कि कई बार यह किसी अजूबे से कम नहीं लगती है. प्रकृति ने अपने अंदर ढेरों खूबसूरत चीजों को समेट रखा है, जिसकी झलकियां जब देखने को मिलती है तो आंखों पर यकीन कर पाना मुश्किल होता है. चाहे झरने, पहाड़, जंगल, जानवर, पशु-पक्षी और द्वीप ही क्यों न हो, सबकी सुंदरता देखते ही बनती है. इस बीच सोशल मीडिया (Social Media) पर प्रकृति की सुंदरता को दर्शाने वाला एक मनमोहक वीडियो तेजी से वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसे देखकर यकीनन आपको भी अपनी आंखों पर यकीन नहीं होगा. दरअसल, वायरल हो रहे वीडियो में एक द्वीप (Island) बिल्कुल हाथी (Elephant) की तरह दिखाई दे रहा है, जिसे देखने के बाद आप भी कन्फ्यूज हो जाएंगे.
इस रहस्यमयी और खूबसूरत चट्टान के वीडियो को एक्स पर Enezator नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है. इस पहाड़ी को देखने के बाद एक नजर में ऐसा लगता है जैसे कि कोई विशालकाय हाथी पानी में बैठा हो. इस पहाड़ी का आकार बिल्कुल हाथी जैसा है, इसके सूंड, कान और आंखों जैसी बनावट को देख ऐसा लगता है जैसे कि पानी में बैठा हुआ यह कोई असली हाथी है. यह भी पढ़ें: गड्ढे में गिरने के बाद बाहर छटपटाने लगा नन्हा हाथी, जेसीबी की मदद से ऐसे किया गया गजराज को रेस्क्यू (Watch Viral Video)
देखें वीडियो-
what animal does this rock look likepic.twitter.com/TipWz2KceS
— Enezator (@Enezator) August 19, 2023
बताया जा रहा है कि यह एलिफेंट रॉक का वीडियो है. वेस्टमैन द्वीप समूह में हेइमेई द्वीप पर स्थित यह चट्टान एक नेचुरल रॉक है, जो एल्डफेल के ज्वालामुखी विस्फोट से बनी बेसाल्ट चट्टान से बना है. हाथी की तरह दिखने वाले इस चट्टान की खूबसूरती ने लोगों का मन मोह लिया है और शेयर किए जाने के बाद से अब तक इस वीडियो को 77.2k व्यूज मिल चुके हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 25, 2023 08:54 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

