MP Global Investment Meet: 'जो इन्वेस्टर खाने के लिए लड़ रहा है, वो निवेश क्या करेगा': एमपी ग्लोबल इन्वेस्टमेंट मीट का वीडियो वायरल, खाने की प्लेट के लिए लड़ते दिखे लोग

मध्यप्रदेश में चल रही ग्लोबल इन्वेस्टमेंट मीट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रह है. दावा किया जा रहा है कि मीट में इतने ज्यादा गेस्ट बुला लिए गए कि खाने की प्लेटों के लिए अफरातफरी मच गई.

Photo- @editornkravi/X

Viral Video: मध्यप्रदेश में चल रही ग्लोबल इन्वेस्टमेंट मीट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रह है. दावा किया जा रहा है कि मीट में इतने ज्यादा गेस्ट बुला लिए गए कि खाने की प्लेटों के लिए अफरातफरी मच गई. इस घटना को लेकर कई लोग बीजेपी सरकार पर तंज कस रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, "जो इन्वेस्टर खाने के लिए लड़ रहा है, वो निवेश क्या करेगा!" तो वहीं दूसरे ने इसे "ग्लोबल इन्वेस्टर भंडारा" तक कह डाला.

हालांकि, लेटेस्टली इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता, लेकिन सोशल मीडिया पर इस घटना को लेकर जमकर चर्चा हो रही है. लोग सरकार की मेहमानों की व्यवस्था पर सवाल उठा रहे हैं.

ये भी पढें: चुनावों से पहले टेक, ईवी कंपनियों को लुभाने की मोदी की कोशिश

'इसे 'ग्लोबल इन्वेस्टर भंडारा' कहना ज्यादा सही'

ये कैसा ग्लोबल इन्वेस्टमेंट मिट?

खाने के प्लेटो के लिए जंग छिड़ गई

Share Now

\