वायरल

Elephant Viral Video: छोटे बच्चों की तरह गाड़ी के टायर से खेलते हाथी का वीडियो हुआ वायरल, जो दिला देगा आपको बचपन की याद

एक हाथी का मजेदार वीडियो तेजी वायरल हो रहा है, जिसमें गजराज वाहन के टायर से खेलता हुआ दिखाई दे रहा है. इस वीडियो को सोशल मीडिया यूजर्स काफी पसंद कर रहे हैं और उन्हें इस वीडियो को देखने के बाद अपने बचपन के दिनों की याद आ गई है. इस वीडियो को भारतीय वन सेवा अधिकारी सुशांत नंदा ने ट्विटर पर शेयर किया है.

Elephant Viral Video: छोटे बच्चों की तरह गाड़ी के टायर से खेलते हाथी का वीडियो हुआ वायरल, जो दिला देगा आपको बचपन की याद
टायर से खेलता हाथी (Photo Credits: Twitter)

Elephant Viral Video: हाथियों (Elephants) के कई मनमोहक वीडियो अक्सर सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं, जिन्हें देखकर चेहरे पर मुस्कान आना लाजमी है. अटखेलियां करते और खेलते हुए हाथियों के वीडियो (Elephants Video) कई बार लोगों को उनके बचपन के दिनों की याद दिला देते हैं. इसी कड़ी में एक हाथी का मजेदार वीडियो तेजी वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें गजराज वाहन के टायर से खेलते हुए दिखाई दे रहे हैं. इस वीडियो को सोशल मीडिया यूजर्स काफी पसंद कर रहे हैं और उन्हें इस वीडियो को देखने के बाद अपने बचपन के दिनों की याद आ गई है. इस वीडियो को भारतीय वन सेवा अधिकारी सुशांत नंदा (Susanta Nanda) ने ट्विटर पर शेयर किया है.

इस वीडियो के साथ आईएफएस सुशांत नंदा ने कैप्शन लिखा है- क्या आप इससे खुद को जोड़कर देख सकते हैं? 22 फरवरी को शेयर किए गए इस वीडियो को अब तक 35.7k व्यूज मिल चुके हैं और सैकड़ों लोगों ने इसे रीट्वीट भी किया गया है. इस वीडियो पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा है- बचपन में मेरे पास ऐसे टायर हो इसलिए मैं भगवान से मनाता था कि रोज पिताजी की साइकिल पंक्चर हो और खराब टायर जब बदला जाएगा तो मुझे दौड़ाने के लिए टायर मिलेगा. खैर हाथ में लकड़ी को हैंडल मानकर दौड़ने का भी अलग आनंद था. यह भी पढ़ें: मदमस्त होकर हाथी ने किया गजब का डांस, गजराज के डांसिंग स्टाइल को देख उसके फैन हो जाएंगे आप (Watch Viral Video)

देखें वीडियो-

वायरल हो रहे वीडियो में एक हाथी गाड़ी के टायर को लेकर खेलता हुआ दिखाई दे रहा है. पहले अपनी सूंड से वो टायर को उठाता है, फिर उसे किक करते हुए दूर तक चलाता है. टायर से खेलते समय बच्चे का उत्साह देखने लायक है और उसे इस तरह से खेलते देख आपको भी अपने बचपन के दिनों की याद आ जाएगी.

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 26, 2022 01:54 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).