मदमस्त होकर हाथी ने किया गजब का डांस, गजराज के डांसिंग स्टाइल को देख उसके फैन हो जाएंगे आप (Watch Viral Video)
हाल ही में शादी समारोह में जमकर डांस करते हुए कुत्ते का एक वीडियो वायरल हुआ था और अब एक हाथी के डांस का जबरदस्त वीडियो सुर्खियों में है. वीडियो में एक हाथी मदमस्त होकर गरबा स्टाइल में जबरदस्त डांस कर रहा है. उसके डांसिंग स्टाइल को देख आप भी उसके फैन हो जाएंगे.
Elephant Dance Viral Video: इन दिनों शादियों का सीजन (Wedding Season) चल रहा है, ऐसे में शादी से जुड़े कई दिलचस्प वीडियो अक्सर सोशल मीडिया (Social Media) पर देखने को मिल जाते हैं. सिर्फ दूल्हा-दुल्हन ही नहीं, बल्कि शादी में शामिल होने वाले मेहमानों के डांस के वीडियो भी अक्सर सुर्खियां बटोरते हैं और लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींचते हैं. इंसान तो इंसान जानवर भी इस खुशी में झूमते हुए नजर आते हैं. हाल ही में शादी समारोह में जमकर डांस करते हुए कुत्ते का एक वीडियो वायरल (Viral Video) हुआ था और अब एक हाथी के डांस (Elephant Dance) का जबरदस्त वीडियो सुर्खियों में है. वीडियो में एक हाथी मदमस्त होकर गरबा स्टाइल में जबरदस्त डांस कर रहा है. उसके डांसिंग स्टाइल को देख आप भी उसके फैन हो जाएंगे.
इस वीडियो को आईपीएस अधिकारी दीपांशु काबरा ने ट्विटर पर शेयर किया है. इसके साथ उन्होंने मजाकिया अंदाज में कैप्शन लिखा है- आज साड्डे वीरे दी वेडिंग है. शेयर किए जाने के बाद से अब तक इस वीडियो को 28.5k व्यूज मिल चुके हैं. इस पर लोगों ने मजेदार अंदाज में प्रतिक्रियाएं भी दी हैं. एक यूजर ने लिखा है- ये तो बाल विवाह जैसा लग रहा है, जबकि एक अन्य यूजर ने इसे पशु क्रूरता बताया है. यह भी पढ़ें: शादी समारोह में बैंड-बाजे की धुन पर जब जमकर नाचने लगा कुत्ता, अपने डांस से लूट ली पूरी महफिल (Watch Viral Video)
देखें वीडियो-
आज साड्डे वीरे दी वेडिंग है... 😂#VeereDiWedding pic.twitter.com/5YLaNpY5mj
— Dipanshu Kabra (@ipskabra) February 22, 2022
वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि एक हाथी अच्छी तरह से सजा-धजा हुआ दिखाई दे रहा है. हाथी को देखकर ऐसा लग रहा है, जैस वो किसी शादी में शरीक होने जा रहा है और इसी दौरान वो शानदार अंदाज में डांस करता है. हाथी कभी अपनी कमर मटकाता है, तो कभी अपने पैरों से गजब का डांस मूव्स दिखाता है. डांस के दौरान गजराज अपना गरबा स्टाइल भी दिखाते हैं. गजराज का यह डांसिंग स्टाइल यूजर्स को काफी पसंद आ रहा है.
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 23, 2022 07:16 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

