अपनी सूंड में लकड़ी पकड़कर हाथी ने किया यह कारनामा, वायरल वीडियो देख आपको भी आ जाएगी हंसी (Watch Viral Video)
दो हाथियों का एक और मजेदार वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है, जिसमें दो हाथी अपनी सूंड में लकड़ी पकड़ कर अजीबो-गरीब कारनामा करते नजर आ रहे हैं. इस वीडियो क्लिप में एक हाथी पतली सी लकड़ी अपनी सूंड में पकड़कर अपनी कान खुजाते नजर आ रहा है, जबकि दूसरा हाथी सूंड में लकड़ी पकड़कर अपने मुंह के भीतर खुजली करते हुए दिखाई दे रहा है.
हाथियों (Elephants) के कई दिलचस्प वीडियो (Interesting Videos) सोशल मीडिया पर आए दिन वायरल होते रहे हैं. इस बीच हाथी (Elephant) का एक और मजेदार वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है, जिसमें दो हाथी अपनी सूंड में लकड़ी पकड़ कर अजीबो-गरीब कारनामा करते नजर आ रहे हैं. बताया जा रहा है कि यह वीडियो कर्नाटक (Karnataka) के बेंगलुरु (Bengaluru) के पास स्थित बन्नेरघट्टा बायोलॉजिकल पार्क (Biological Park) में दो हाथी कुछ ऐसा करते नजर आए, जिसे देख चेहरे पर मुस्कान आना लाजमी है. इस वीडियो क्लिप में एक हाथी पतली सी लकड़ी अपनी सूंड में पकड़कर अपनी कान खुजाते नजर आ रहा है, जबकि दूसरा हाथी सूंड में लकड़ी पकड़कर अपने मुंह के भीतर खुजली करते हुए दिखाई दे रहा है.
हाथियों के इस वीडियो को भारतीय वन सेवा अधिकारी प्रवीण कास्वां ने ट्विटर पर शेयर किया है, जिसे सोशल मीडिया यूजर्स काफी पसंद कर रहे हैं. इस वीडियो को देख यूजर्स अपनी हंसी नहीं रोक पा रहे हैं और उन्होंने मजेदार प्रतिक्रियाएं भी दी हैं. इस वीडियो को देख यूजर्स हाथियों की तुलना इंसानों से की है. वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. यह भी पढ़ें: जंगल में मिट्टी पर sliding का लुत्फ उठाते छोटे हाथी का वीडियो हुआ वायरल, जिसे देख आपको भी आ जाएगी अपने बचपन की याद
देखें वीडियो-
You know one of the landmark of evolution in Homo sapiens was use of tools. True for many species. Here two elephants are observed using tools. Rise of the planet of elephants !! @ANI pic.twitter.com/ulWMHfNtn5
— Parveen Kaswan, IFS (@ParveenKaswan) July 24, 2020
गौरतलब है कि 42 सेकेंड के इस वीडियो क्लिप में देखा जा सकता है कि 2 हाथी आराम फरमाते नजर आ रहे हैं. वीडियो में एक हाथी अपनी सूंड में एक पतली सी लकड़ी लेकर अपनी कान को खुजाता हुआ दिखाई दे रहा है. कुछ देर बात वीडियो में दूसरा हाथी दिखाई देता है जो अपनी सूंड से गले को खुजाता हुआ नजर आ रहा है.
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 25, 2020 02:02 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

