Video: इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन पर सवार होने के दौरान अंतरिक्ष यात्री ऐसे धोते हैं अपने बाल, देखें वायरल वीडियो
इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन पर सवार नासा की अंतरिक्ष यात्री मेगन मैकआर्थर (Megan McArthur) ने हाल ही में एक बेहद दिलचस्प वीडियो शेयर किया है. क्लिप में उन्हें समझाते हुए दिखाया गया है कि कैसे अंतरिक्ष यात्री अंतरिक्ष में अपने बालों को साफ रखते हैं. अंतरिक्ष यात्री अंतरिक्ष में स्नान नहीं कर सकते क्योंकि ऐसा करने से पानी हर जगह चला जाएगा...
Video: इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन ( International Space Station) पर सवार नासा (NASA) की अंतरिक्ष यात्री मेगन मैकआर्थर (Megan McArthur) ने हाल ही में एक बेहद दिलचस्प वीडियो शेयर किया है. क्लिप में उन्हें समझाते हुए दिखाया गया है कि कैसे अंतरिक्ष यात्री अंतरिक्ष में अपने बालों को साफ रखते हैं. अंतरिक्ष यात्री अंतरिक्ष में स्नान नहीं कर सकते क्योंकि ऐसा करने से पानी हर जगह चला जाएगा, इसलिए मैंने सोचा कि मैं दिखा दूं कि, 'हम @Space_Station पर बालों को कैसे साफ रखते हैं. हम पृथ्वी पर जो साधारण चीजें करते हैं, वे सूक्ष्म-गुरुत्वाकर्षण में इतनी सरल नहीं हैं!" उन्होंने लिखा. यह भी पढ़ें: Astronauts Enjoy ‘Floating Pizza': स्पेस पर अंतरिक्ष यात्रियों ने 'फ्लोटिंग पिज़्ज़ा' का लिया आनंद, चीजों के हवा में तैरने का शॉकिंग वीडियो वायरल
वीडियो की शुरुआत में अपना इंट्रोडक्शन देते हुए कहती है कि,'उनसे अक्सर पूछा जाता है कि अंतरिक्ष यात्री स्पेस में रहते रोजाना अपने बाल कैसे साफ़ करते हैं. वह फिर कहती है, "मैंने सोचा कि आज मैं आपको दिखाऊंगी कि मैं अंतरिक्ष में अपने बाल कैसे धोती हूं." क्लिप को कुछ दिन पहले शेयर किया गया है. वीडियो पोस्ट किए जाने के बाद से इसे 39,000 से अधिक बार देखा जा चुका है और संख्या केवल बढ़ रही है. इस वीडियो पर बहुत सारे कमेंट्स भी किये गए हैं.
देखें वीडियो:
🚿Shower Hour! Astronauts can’t take showers in space or the water would go everywhere, so I thought I would demonstrate how we keep hair clean on the @Space_Station. The simple things we take for granted on Earth are not so simple in micro-gravity! pic.twitter.com/wfXhNv6zzD
— Megan McArthur (@Astro_Megan) August 31, 2021
यह वीडियो देखने के बाद यूजर्स ने अलग अलग प्रतिक्रियायाएं दी हैं. एक यूजर ने लिखा 'शानदार' वहीं दूसरे यूजर ने लिखा,'वीडियो के लिए धन्यवाद' एक ट्विटर यूजर लिखा, "मुझे लगता है कि अगर आप पृथ्वी पर उस शैम्पू विधि को करते हैं, तो यह बहुत सारा पानी बचाएगा," दूसरे ने साझा किया. "सुपर कूल, साझा करने के लिए धन्यवाद.
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 02, 2021 11:44 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

