Video: पाकिस्तान में लड़की ने अपने ड्राइवर से रचाई शादी, कारण जान रह जाएंगे दंग, देखें वीडियो
आप कई ड्रीम प्रेम कहानियों के साक्षी रहे होंगे लेकिन हम शर्त लगाते हैं कि आपने ऐसा पहले कभी नहीं देखा या सुना होगा. पाकिस्तान की एक 17 वर्षीय लड़की ने अपने 21 वर्षीय ड्राइवर से शादी कर ली. क्योंकि उसे अपने ड्राइवर के गियर बदलने के तरीके से प्यार हो गया था...
आप कई ड्रीम प्रेम कहानियों के साक्षी रहे होंगे लेकिन हम शर्त लगाते हैं कि आपने ऐसा पहले कभी नहीं देखा या सुना होगा. पाकिस्तान (Pakistan) की एक 17 वर्षीय लड़की ने अपने 21 वर्षीय ड्राइवर से शादी कर ली. क्योंकि उसे अपने ड्राइवर के गियर बदलने के तरीके से प्यार हो गया था. डेली पाकिस्तान (Daily Pakistan) को दिए एक इंटरव्यू में दोनों ने अपनी लव स्टोरी के बारे में खुलकर बात की. उनकी प्रेम कहानी तब शुरू हुई जब खतीजा के पिता ने अपनी बेटी को ड्राइविंग सिखाने के लिए इस आदमी को काम पर रखा. हालांकि, इस जोड़ी के लिए नियति की प्लानिंग कुछ और थी. यह भी पढ़ें: Funny Video: ससुराल विदा नहीं होना चा रही थी दुल्हन, घरवालों ने उठाकर गाड़ी में बैठाया, वीडियो देख हो जाएंगे लोट- पोट
इस प्रक्रिया के दौरान उसे उससे प्यार हो गया और वह उसके असाधारण ड्राइविंग कौशल की फैन हो गई. जबकि लड़की वास्तव में गाड़ी चलाना नहीं सीखती थी, रोजाना मीटिंग्स और बातचीत एक प्रेम कहानी में बदल गई. महिला ने यहां तक कहा कि गाड़ी चलाते समय जब उसने गियर स्विच किया तो उसे हाथ पकड़ने का मन करता था.
देखें वीडियो:
अपने इंटरव्यू के दौरान, उन्होंने अपने पति को एक गाना डेडीकेट किया. उन्होंने 1973 की फिल्म बॉबी से 'हम तुम एक कमरे में बंद हो और चाभी खो जाए गाया'. इंटरनेट पर यह शादी चर्चा का विषय बन चुकी है. दोनों कपल अपनी शादी से बहुत खुश हैं, क्योंकि लड़की को शादी के लिए अपने पिता और परिवार को मनाने के लिए काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा.
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 06, 2022 10:55 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

