Video: देसी दुल्हन पालकी की जगह लगेज ट्रॉली से पहुंची अपने मंडप तक, देखें वीडियो
इस दुल्हन के भाई नहीं चाहते थे कि ये हाई हील्स और हैवी लहंगे में चले. इसलिए, वे अपनी बहन की मदद करने के लिए एक शानदार आइडिया लेकर आए. पालकी की जगह ये दुल्हन ट्रॉली से अपने विवाह स्थल पर पहुंची. वीडियो को प्रियंका इंदौरिया ने शेयर किया है. वीडियो को 5 लाख से ज्यादा व्यूज हो चुके हैं...
इस दुल्हन के भाई नहीं चाहते थे कि ये हाई हील्स और हैवी लहंगे में चले. इसलिए, वे अपनी बहन की मदद करने के लिए एक शानदार आइडिया लेकर आए. पालकी की जगह ये दुल्हन ट्रॉली से अपने विवाह स्थल पर पहुंची. वीडियो को प्रियंका इंदौरिया ने शेयर किया है. वीडियो को 5 लाख से ज्यादा व्यूज हो चुके हैं. अब वायरल हो रहे वीडियो में एक दुल्हन को अपनी शादी की साज-सज्जा में लगेज ट्रॉली पर खड़ा देखा जा सकता है. उसके भाइयों ने ट्रॉली को विवाह स्थल तक धकेला. यह दुल्हन के लिए मजेदार और डरावना दोनों पल था. यह भी पढ़ें: Video: महिला ने सुनील ग्रोवर के गाने 'मेरे हसबैंड मुझसे प्यार नहीं करते' पर किया जबरदस्त डांस, वीडियो हुआ वायरल
प्रियंका ने अपनी शादी के दिन का वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया और यह भी लिखा कि इस घटना का क्या कारण है. "मेरे भाई मुझे उन हाई हील्स में शादी के हॉल में चलते हुए थकाना नहीं चाहते थे और उन्होंने मुझे इस ट्रॉली पर चढ़ने के लिए कहा. मुझे नहीं पता था कि वे मुझे इस ट्रॉली में एंट्रेंस पॉइंट तक पूरे रास्ते ले जा रहे हैं.
देखें वीडियो:
View this post on Instagram
दुल्हन ने कहा ये मजेदार और डरावना दोनों था. लेकिन उन्होंने मुझे ट्रिप नहीं होने दिया! और ईमानदारी से कहूं तो मैंने कभी किसी दुल्हन को सचमुच सामान की ट्रॉली पर ले जाते हुए नहीं देखा था! खुशी है कि उन्होंने अपने दिमाग का इस्तेमाल किया.”
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 08, 2022 04:25 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

