वायरल

जालियों के ऊपर चढ़कर उस पार पहुंच गया मगरमच्छ, देखें वायरल VIDEO

क्या आपको बता है कि मगरमच्छ जालियों पर चढ़ सकते हैं? नहीं न! क्योंकि कोई भी सोच नहीं सकता कि इतना भारी भरकम मगरमच्छ जालियों पर भी चढ़ सकता है. जिन इलाकों में मगरमच्छ की मात्रा ज्यादा हैं, वो डर ही जाएंगे के कहीं मगरमच्छ दीवार फानकर घर के अंदर न घुस आए. फ्लोरिडा में ऐसी ही एक डरावनी घटना देखने को मिली है.

जालियों के ऊपर चढ़कर उस पार पहुंच गया मगरमच्छ, देखें वायरल VIDEO
जाली पार करता हुआ मगरमच्छ, (फोटो क्रेडिट्स: फेसबुक)

फ्लोरिडा: क्या आपको बता है कि मगरमच्छ जालियों पर चढ़ सकते हैं? नहीं न! क्योंकि कोई भी सोच नहीं सकता कि इतना भारी भरकम मगरमच्छ जालियों पर भी चढ़ सकता है. जिन इलाकों में मगरमच्छ की मात्रा ज्यादा हैं, वो डर ही जाएंगे के कहीं मगरमच्छ दीवार फानकर घर के अंदर न घुस आए. फ्लोरिडा में ऐसी ही एक डरावनी घटना देखने को मिली है. सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में आप साफ-साफ देख सकते हैं कि मगरमच्छ जाली को पार करने की कोशिश कर रहा है और देखते देखते ही वो जाली पर चढ़कर उस पार पहुंच जाता है. इस वीडियो को एक शख्स ने अपनी कार में बैठकर फिल्माया है. ये मगरमच्छ जैक्सनविले (Jacksonville) के मिलिट्री बेस के नेवल एयर स्टेशन (Naval Air Station) की तरफ जा रहा है. इस वीडियो को क्रिस्टीना स्टुवर्ट ने अपने फेसबुक अकाउंट पर शेयर किया है. वीडियो को शेयर करने के बाद उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'खुश हूं कि मगरमच्छ को जालियां चढ़ते देखा और कुछ देर बाद वो गायब हो गया.'

कुछ दिनों पहले फ्लोरिडा में मगरमच्छ के घर में गुसने का मामला सामने आया, इसके अलावा एक और वायरल वीडियो सामने आया, जिसमें एक मगरमच्छ घर की बेल बजाते हुए हुए दिखाई दिया.

देखें वायरल वीडियो:

यह भी पढ़ें: Florida: किचन में घुस आया 11 फुट का मगरमच्छ, खिड़की और घर का सामान तोड़ा, देखें वायरल वीडियो

इस वीडियो के अब तक 3 लाख से ज्यादा व्यूज हो चुके हैं. इस वीडियो को देखकर सभी हैरान रह गए हैं. एक यूजर ने लिखा- 'हे भगवान, क्या पागलपन है.' वहीं एक यूजर ने लिखा- 'ये बहुत ही डरावना है. फ्लोरिडा में रिहायशी इलाकों में मगरमच्छ दिखने के मामले अक्सर सामने आते रहते हैं. फ्लोरिडा की नदी में बहुत सारे मगरमच्छ हैं जो, कभी-कभी बाहर निकलक रिहायशी इलाके या घर में घुस आते हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 21, 2019 03:24 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).