वायरल

Florida: किचन में घुस आया 11 फुट का मगरमच्छ, खिड़की और घर का सामान तोड़ा, देखें वायरल वीडियो

फ्लोरिडा के क्लियर वाटर में हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है. यहां के एक घर में रात के अंधेरे में 11 फूट का मगरमच्छ घुस आया और रेंगकर घर के काफी सामान तोड़ दिए. मगरमच्छ के घर में घुसने की पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई...

Florida: किचन में घुस आया 11 फुट का मगरमच्छ, खिड़की और घर का सामान तोड़ा, देखें वायरल वीडियो
घर में घुसा मगरमच्छ, (फोटो क्रेडिट्स: Twitter)

फ्लोरिडा के क्लियर वाटर में हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है. यहां के एक घर में रात के अंधेरे में 11 फूट का मगरमच्छ घुस आया और रेंगकर घर के काफी सामान तोड़ दिए. मगरमच्छ के घर में घुसने की पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई. ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. जिसे देखकर सब लोग हैरान हो चुके हैं. ये वीडियो क्लियर वाटर शहर के पुलिस डिपार्टमेंट ने शेयर की है. पोस्ट में बताया गया कि मगरमच्छ रात में खिड़की तोड़कर घर में घुस आया. घर की मालकिन Mary Wischhusen ने बताया कि रात में उन्हें किचन से कुछ अजीब आवाजें आने लगीं. उन्हें लगा कि शायद कुछ गिर गया होगा, वो किचन में देखने पहुंची तो वहां का नजारा देखकर हैरान रह गई. मगरमच्छ ने घर की खिड़की और कुछ वाइन की बोतल भी तोड़ दी थी. पहले तो महिला उसे देखकर बहुत हैरान रह गई. उसके बाद उन्होंने अपने आपको संभाला. उन्होंने तुरंत पुलिस को फोन किया. सोशल मीडिया पर इस वीडियो को देखकर लोगे के पसीने छूट गए हैं, वीडियो में आप देख सकते हैं कि किस तरह मगरमच्छ अपनी पूंछ के जरिए खिड़की का कांच और सामान तोड़ रहा है. आइए आपको दिखाते हैं वीडियो.

पुलिस ने मगरमच्छ को पकड़ लिया और उसे सुरक्षित जगह छोड़ दिया. इस बात का अब तक पता लग नहीं पाया है कि मगरमच्छ घर में क्यों घुस आया.

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 03, 2019 02:55 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).