Video: विदाई के बाद दुल्हन खुद गाड़ी चलाकर पति को ले गई सुसुराल, तोड़ा स्टीरियोटाइप, देखें दिल खुश कर देनेवाला वीडियो
पारंपरिक विदाई की रस्म को छोड़कर एक दुल्हन इंटरनेट पर धूम मचा रही है, और अपने पति को खुद ससुराल ले गई! फिर से वायरल हो रहे एक पुराने वीडियो में नयी नवेली दुल्हन ने स्टेरिंग को अपने हाथों में ले लिया, वो दूल्हे के साथ कार की पिछली सीट पर बैठने के बजाय, उसने खुद कार चलाई और अपने नए घर के लिए निकल गई.
Viral Video: पारंपरिक विदाई की रस्म को छोड़कर एक दुल्हन इंटरनेट पर धूम मचा रही है, और अपने पति को खुद ससुराल ले गई! फिर से वायरल हो रहे एक पुराने वीडियो में नयी नवेली दुल्हन ने स्टेरिंग को अपने हाथों में ले लिया, वो दूल्हे के साथ कार की पिछली सीट पर बैठने के बजाय, उसने खुद कार चलाई और अपने नए घर के लिए निकल गई. गुलाबी रंग का लहंगा और हाथ में कलिरे पहने दुल्हन ने स्टीयरिंग व्हील पकड़े हुए दिखाई दे रही है और दूसरी सीट पर उसका पति कर के बारे में कुछ समझाते हुए दिखाई दे रहा है. इसके बाद दुल्हन सभी को अलविदा कहते हुए खुशी-खुशी कार चलाकर निकल जाती है. असहज कपड़ों में होने के बावजूद, वह उत्साह से और मुस्कान के साथ कार चलाती है. दुल्हन के परिवार सहित मेहमान दुल्हन के आत्मविश्वास से भरे अवतार को देखकर खुश होते हैं और उन्हें आशीर्वाद देते हैं. यह भी पढ़ें: Viral Video: सुहागरात से पहले बिस्तर को पूरी तरह से फूलों से ढका देख दुल्हन ने दिए लोटपोट कर देने वाले रिएक्शन, देखें वीडियो
इस साधारण से काम के साथ, महिला ने लैंगिक भूमिकाओं को तोड़ दिया है महिला ने पितृसत्तात्मक व्यवस्था को चुनौती दी है, जिसमें एक दूल्हा आमतौर पर अपनी महिला को घर ले जाता है. यह नहीं भूलना चाहिए कि दुल्हन के कार चलाने से दुल्हन होने से जुड़ी वर्जनाओं को भी तोड़ दिया है, जहां लोग शादी के दिन दुल्हन के विनम्र और शर्मीली होने की उम्मीद करते हैं.
देखें वीडियो:
View this post on Instagram
वीडियो वायरल हो गया है, और लोगों ने पितृसत्तात्मक मानदंड के बाहर एक उत्साहजनक कदम उठाने के लिए महिला की सराहना की है. कुछ महीने पहले, ऐसा ही एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें कोलकाता की दुल्हन स्नेहा सिंघी अपने पति को उसकी विदाई पर कार चलाकर ससुराल ले गई थी.
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 26, 2021 01:47 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

