वायरल

Viral Video: सुहागरात से पहले बिस्तर को पूरी तरह से फूलों से ढका देख दुल्हन ने दिए लोटपोट कर देने वाले रिएक्शन, देखें वीडियो

भारतीय शादियां धूम धाम से होती हैं और रस्मों के अनुसार, शादी की पहली रात को सुहागरात कहा जाता है, नवविवाहित जोड़ों के बिस्तर को फूलों से खूबसूरती से सजाया जाता है. ऐसे ही एक मौके पर एक दुल्हन अपनी शादी की पहली रात का बिस्तर पूरी तरह से फूलों से ढका देख हैरान रह गई और उसका यह रिएक्शन सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है....

Viral Video: सुहागरात से पहले बिस्तर को पूरी तरह से फूलों से ढका देख दुल्हन ने दिए लोटपोट कर देने वाले रिएक्शन, देखें वीडियो
वायरल ग्रैब (Photo Credits: Twitter)

Viral Video: भारतीय शादियां धूम धाम से होती हैं और रस्मों के अनुसार, शादी की पहली रात को सुहागरात कहा जाता है, नवविवाहित जोड़ों के बिस्तर को फूलों से खूबसूरती से सजाया जाता है. ऐसे ही एक मौके पर एक दुल्हन अपनी शादी की पहली रात का बिस्तर पूरी तरह से फूलों से ढका देख हैरान रह गई और उसका यह रिएक्शन सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. दुल्हनिया नाम के एक इंस्टाग्राम पेज द्वारा इसे अपने हैंडल पर पोस्ट किए जाने के बाद यह वीडियो वायरल हो गया. वीडियो को कैप्शन के साथ पोस्ट किया गया था, सोएंगे कहा पर? हालांकि, इस पोस्ट को मूल रूप से दूल्हे ने इस सप्ताह की शुरुआत में अपने इंस्टाग्राम प्रोफाइल पर शेयर किया था. यह भी पढ़ें: Work From Wedding Video: मंडप में दूल्हे का लैपटॉप पर 'वर्क फ्रॉम वेडिंग क्लिप वायरल, वीडियो देख लोगों ने दिए जबरदस्त रिएक्शन

वायरल वीडियो में दुल्हन को अपनी शादी की पोशाक में बेडरूम में प्रवेश करते हुए दिखाया गया है और वह यह देखकर पूरी तरह से हैरान थी कि उनका बिस्तर फूलों और रंगीन कुशनों से सजाया गया था. इतना ही नहीं, बेड पूरी तरह से फूलों की पंखुड़ियों से ढका हुआ था और, पल भर में दुल्हन ने रिएक्शन दिया "सोएंगे कहा पर". वीडियो कमरे के एक कोने में खड़े पति का रिएक्शन भी दिखाता है क्योंकि वीडियो में कैप्शन में लिखा है, "मेरे एफर्ट्स नहीं दिखें इन्हें.

देखें वीडियो:

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Arunendra kumar (@arunendra7)

वीडियो को 3.8 मिलियन से अधिक बार देखा गया और 2,69,938 लाइक्स मिले. जहां कई यूजर्स ने जोड़े को बधाई दी और मजाकिया इमोजी के साथ प्रतिक्रिया दी, वहीं कई ने लिखा कि नींद बहुत महत्वपूर्ण है, एक ने लिखा, "गजब बेइज्जती है" और एक तीसरे यूजर ने लिखा, "मुझे वास्तव में आपके और आपके एफर्ट्स के लिए बुरा लगा लेकिन फिर भी हंसी नहीं रोक सकता . लॉल ... आई एम सॉरी".

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 26, 2021 08:41 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).