Work From Wedding Video: मंडप में दूल्हे का लैपटॉप पर 'वर्क फ्रॉम वेडिंग क्लिप वायरल, वीडियो देख लोगों ने दिए जबरदस्त रिएक्शन
कोरोनोवायरस महामारी के समय में 'वर्क फ्रॉम होम' शब्द हम में से अधिकांश से परिचित है, आपने कभी भी 'वर्क फ्रॉम वेडिंग' नहीं देखा होगा. सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक दूल्हा अपनी शादी में लैपटॉप लेकर काम कर रहा है. वीडियो को एक दिन पहले इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया था.
Work From Wedding Video: कोरोनोवायरस महामारी के समय में 'वर्क फ्रॉम होम' शब्द हम में से अधिकांश से परिचित है, आपने कभी भी 'वर्क फ्रॉम वेडिंग' नहीं देखा होगा. सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक दूल्हा अपनी शादी में लैपटॉप लेकर काम कर रहा है. वीडियो को एक दिन पहले इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया था और इसे अब तक हजारों व्यूज और लाइक मिल चुके हैं. वीडियो में वर्कहॉलिक दूल्हे को मंडप में बैठकर लैपटॉप पर काम करते देखा जा सकता है. इस बीच, शादी के सभी मेहमान और दुल्हन को दूल्हे के काम खत्म करने का इंतजार करते देखा जा सकता है ताकि वे फेरे की अंतिम रस्में पूरी कर सकें. यह भी पढ़ें: शादी के दौरान स्टेज पर लैपटॉप में काम करती दिखी दुल्हन, क्या यह लास्ट मिनट ऑफिस प्रेजेंटेशन कॉल था या रिश्तेदारों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग? ट्विटर यूजर्स के बीच छिड़ी बहस
जब मंडप के सामने एक सोफे पर बैठी दुलहन के सामने कैमरा पैन किया जाता है, तो वो अपने होने वाले पति का इंतजार करती हुई दिखाई दे रही है और दूल्हे को कम में व्यस्त देखकर उन्माद से हंसते हुए देखा जा सकता है. इस वीडियो को दुल्हनिया नाम के इन्स्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है और इसके कैप्शन में लिखा है,'वर्किंग दूल्हा और हंसती हुई दुल्हन, साल 2021 की शादियों में आपका स्वागत है' work from weddings.
देखें वीडियो:
View this post on Instagram
वायरल वीडियो के बैग्राउंड में सिंगर शफकत अमानत अली की आवाज में दिलदारा गाना बजता हुआ दिखाई दे रहा है. वीडियो में दूल्हे को पारंपरिक पोशाख धोती कुरता और साफा लगाए हुए देखा जा सकता है. इस दौरान पंडित भी नीचे बैठकर दूल्हे के फ्री होने का इंतजार करते हुए दिखाई दे रहे हैं. सोशल मीडिया परवायरल इस वीडियो को लोग बहुत पसंद कर रहे हैं और अलग अलग प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 25, 2021 01:49 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

