Fact Check:
Mansukh L. Mandaviya

Fact Check: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया का एक एडिटेट वीडियो सोशल मीडिया पर वायलर हो रहा है. वीडियो में उन्हें राष्ट्रीय मधुमेह उपचार कार्यक्रम" (National Diabetes Treatment Program) के बारे में बोलता हुआ दिखाया गया है. एडिट वीडियो में दिखा जा रहा है कि यदि आपको या अपने प्रियजनों को मधुमेह है तो आप अधिकारी वेब साईट पर जाए. यह कार्यक्रम जुलाई में ख़त्म हो जायेगा. आपको मै भरोसा दिलाता हूं कि आपका मधुमेह ख़त्म हो जायगा. राष्ट्रीय मधुमेह उपचार कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आपके पास आखिरी मौका है. वहीं इस खबर की जब सत्यता पीआई बी फैक्ट चेक से जांची और परखी गई तो पाया गया कि यह खबर फेक है. जिसके बाद पीआईबी की तरफ से ट्वीट कर कहा गया कि स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया की तरह से कोई ऐसा बयान नहीं दिया गया है. ऐसे में इस तरह के किसी भी वीडियो पर भरोसा ना करें.

Tweet: