वायरल

Viral Video: दो चोर आएं थे स्कूटी चुराने, लेकिन हो गया कुछ ऐसा की भागना भी हुआ मुश्किल, देखें वायरल वीडियो

सोशल मीडिया पर चोरी करने की कई घटनाएं सामने आती है और चोरों के भी वीडियो वायरल होते है. जहांपर चोर आराम से चोरी करते हुए निकल जाते है. लेकिन एक ऐसा वीडियो सामने आया है. जिसको देखकर आप भी हंस पड़ेंगे.

Viral Video: दो चोर आएं थे स्कूटी चुराने, लेकिन हो गया कुछ ऐसा की भागना भी हुआ मुश्किल, देखें वायरल वीडियो
Credit-(Twitter-X)

Viral Video: सोशल मीडिया पर चोरी करने की कई घटनाएं सामने आती है और चोरों के भी वीडियो वायरल होते है. जहांपर चोर आराम से चोरी करते हुए निकल जाते है. लेकिन एक ऐसा वीडियो सामने आया है. जिसको देखकर आप भी हंस पड़ेंगे.

दरअसल दो चोर चोरी करने के लिए अपनी स्कूटी से एक घर के सामने पहुंचते है और इसके बाद इनमें से एक उतरकर गेट के अंदर रखी स्कूटी को चुराने की कोशिश करने लगता है और इसी दौरान घर में से एक युवक पहुंचता है और दोनों को खूब पीटता है, इन चोरों में से एक अपनी गिरी हुई स्कूटी को उठाने की कोशिश करता है, लेकिन पिटाई के बीच वो उठा नहीं पाता है, शोर सुनकर घर के और भी सदस्य बाहर पहुंचते है और इसके बाद सड़क के कुछ लोग और जमा हो जाते है और इसके बाद ये दोनों चोर अपनी स्कूटी मौके पर छोड़कर ही फरार हो जाते है. ये भी पढ़े:VIDEO: नोएडा में कार से उतरी और गमला लेकर भागी, महिला चोर का वीडियो हुआ वायरल

चोरी करने आएं चोरों का भागना मुश्किल 

इस वीडियो को ट्विटर एक्स पर @HasnaZaruriHai नाम के हैंडल से शेयर किया गया है. जिसके कैप्शन में लिखा ,' आएं थे स्कूटी चुराने, अपनी भी छोड़कर चले गए. इस वीडियो पर लोग जमकर कमेंट कर रहे है. एक ने लिखा ,' शायद नए लगते है, दुसरे ने लिखा ,'नसीब अपना अपना, जो भाग्य में रहेगा, वही मिलेगा चोरों को, तीसरे ने लिखा ,'खाया पीया कुछ नहीं गिलास तोड़ा सवा आना.

 

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 02, 2024 04:23 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).