Viral Video: हवा में उड़ते हुए एक-दूसरे को खाना देते नजर आए दो बाज, हैरान करने वाला वीडियो हुआ वायरल
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में दो बाज हवा में उड़ते हुए एक-दूसरे को खाना देते हुए नजर आ रहे हैं. इस वीडियो को जिसने में भी देखा वो दंग रह गया. वीडियो में बाज की प्रतिभा को देखकर हर कोई उनकी तारीफ कर रहा है.
Eagle Viral Video: सोशल मीडिया (Social Media) पर आए दिन पक्षियों (Birds) के वीडियो वायरल (Viral Video) होते रहते हैं, जो लोगों को हैरत में डाल देते हैं. वैसे भी इंसान हो या जानवर वो अपने पार्टनर का ख्याल रखते हैं. ऐसा ही उदाहरण पेश करने वाला एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें दो बाज (Eagle) हवा में उड़ते हुए एक-दूसरे को खाना देते हुए नजर आ रहे हैं. इस वीडियो को जिसने में भी देखा वो दंग रह गया. वीडियो में बाज की प्रतिभा को देखकर हर कोई उनकी तारीफ कर रहा है. इस वीडियो ने इंटरनेट पर तहलका मचा दिया है. दरअसल, बाज ने एक चिड़िया (Bird) का शिकार किया और उसे लेकर उड़ने लगा, तभी उसका एक साथी भी उसके पास आता है, जिसके बाद हवा में उड़ते हुए बाज अपने साथी के साथ खाना शेयर करता है.
इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर ta2020photography नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है, जिसे अब तक 38,748 लाइक्स मिल चुके हैं. इस पर लोगों ने अपनी-अपनी प्रतिक्रियाएं भी दर्ज कराई है. बता दें कि इस इंस्टाग्राम अकाउंट से आए दिन पक्षियों के हैरत अंगेज वीडियो पोस्ट किए जाते हैं. यह भी पढ़ें: Eagle Viral Video: आसमान में उड़ते हुए ईगल के जोड़े ने किया गजब का करतब, मनमोहक वीडियो हुआ वायरल
देखें वीडियो-
View this post on Instagram
वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि दो बाज आसमान की ऊंचाई पर एक साथ उड़ रहे हैं. पहले बाज के पास उड़ते हुए दूसरा बाज आता है और अपना पंजा आगे बढ़ाता है, जिसके बाद पहला बाज शिकार की गई चिड़िया उसे देता है. दोनों बाज हवा में एक-दूसरे के साथ खाना शेयर करते नजर आ रहे हैं. खाना शेयर करते बाजों को देखकर लोग उनसे खासा प्रभावित नजर आ रहे हैं और इस नजारे को बार-बार देखा जा रहा है.
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 11, 2022 10:18 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

