Eagle Viral Video: आसमान में उड़ते हुए ईगल के जोड़े ने किया गजब का करतब, मनमोहक वीडियो हुआ वायरल
सोशल मीडिया पर दो ईगल का मनमोहक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें ईगल का जोड़ा आसमान में उड़ते हुए हैरतअंगेज कारनामा करता है. इस नजारे को देखकर आप भी दंग रह जाएंगे. आसमान में कैद किए गए इस नजारे का मनमोहक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोर रहा है. इस वीडियो को देखकर आपका दिन बन जाएगा.
Eagle Viral Video: प्रकृति की सुंदरता को हर कोई बेहद करीब से निहारने की चाह तो रखता है, लेकिन इसका मौका बहुत कम लोगों को ही नसीब होता है. आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में प्रकृति की खूबसूरती को निहारने का हर किसी के पास वक्त नहीं होता है, लेकिन सोशल मीडिया (Social Media) पर इसका अद्भुत नजारा देखने को मिल ही जाता है, जिन्हें देखकर कई बार हैरानी होती है तो कई बार दिल खुश हो जाता है. इसी कड़ी में सोशल मीडिया पर दो ईगल (Eagle) का मनमोहक वीडियो तेजी से वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें ईगल का जोड़ा आसमान में उड़ते हुए हैरतअंगेज कारनामा करता है. इस नजारे को देखकर आप भी दंग रह जाएंगे. आसमान में कैद किए गए इस नजारे का मनमोहक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोर रहा है. इस वीडियो को देखकर आपका दिन बन जाएगा.
इस वीडियो को आईपीएस अधिकारी रुपिन शर्मा ने ट्विटर पर शेयर किया है, जो लोगों को काफी पसंद आ रहा है. इस वीडियो को अब तक 34k व्यूज मिल चुके हैं. इस पर लोगों ने मजेदार प्रतिक्रियाएं दी हैं. एक यूजर ने लिखा है- ये नजारा वाकई शानदार है, दूसरे यूजर ने लिखा है- लव इज इन द एयर, अद्भुत... तीसरे यूजर ने लिखा है- वाह...ये खेल हमने भी खूब खेला है... यह भी पढ़ें: ब्रिटेन के चिड़ियाघर में 90 साल बाद जन्मा स्तनपायी जानवर Aardvark, डॉबी रखा गया नाम
देखें वीडियो-
Courtship in the Air@ParveenKaswan @susantananda3 pic.twitter.com/IdDPWQzx9p
— Rupin Sharma (@rupin1992) February 19, 2022
वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि एक चील का जोड़ा जमीन से थोड़ी ऊंचाई पर उड़ान भर रहा है. आसमान में उड़ान भरते समय चील का जोड़ा एक-दूसरे के करीब आता है और फिर एक-दूसरे के पंजों को पकड़कर करतब दिखाने लगते हैं. ऐसा लग रहा है जैसे आसमान में उड़ते हुए दोनों एक-दूसरे को पकड़कर अपने प्यार का इजहार कर रहे हैं. यही वजह है कि लोग इस वीडियो को बार-बार देखना पसंद कर रहे हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 22, 2022 12:58 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

