Viral Video: आपस में लड़ रहे थे दो सांड, बीच-बचाव करने पहुंचा शख्स, फिर जो हुआ… देखें वीडियो
सोशल मीडिया पर एक हैरान करने वाला वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें दो सांडों की लड़ाई के बीच एक शख्स बचाव करने के लिए पहुंचता है, लेकिन वो शायद भूल जाता है कि लड़ाई दो सांडों की हो रही है न कि दो इंसानों की... फिर उसका जो हाल होता है, उसे देखकर यकीनन आप भी हैरान हो जाएंगे.
Viral Video: इंसानों के बीच अगर झगड़ा होता है तो कोई न कोई बीच बचाव करने के लिए पहुंच ही जाता है, क्योंकि अगर लड़ाई खत्म न कराई जाए तो यह विकराल रूप भी ले सकती है और किसी की जान जाने की नौबत भी आ जाती है. इंसान तो इंसान क्या जानवरों की लड़ाई (Animal Fight) छुड़ाने के लिए भी कोई आगे जाता है? दरअसल, सोशल मीडिया (Social Media) पर एक हैरान करने वाला वीडियो वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें दो सांडों की लड़ाई (Bull Fight) के बीच एक शख्स बचाव करने के लिए पहुंचता है, लेकिन वो शायद भूल जाता है कि लड़ाई दो सांडों की हो रही है न कि दो इंसानों की… फिर उसका जो हाल होता है, उसे देखकर यकीनन आप भी हैरान हो जाएंगे.
इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर पर @HasnaZarooriHai नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है. इसके साथ कैप्शन लिखा है- कौन कहता है कि दुनिया से शराफत खत्म हो गई है. अब भी कुछ लोग शरीफ हैं, जो चाहते हैं कि झगड़ा न हो. इस पर प्रतिक्रिया देते हुए एक यूजर ने लिखा है- इतनी भी शराफत नहीं करना, जबकि एक अन्य यूजर ने लिखा है- शांति दूत बनने गया...हवा में उड़ गया. यह भी पढ़ें: Viral Video: सांड से पंगा लेने की गलती कर गए कुछ लड़के, फिर गुस्साए जानवर ने ऐसे लिया बदला
देखें वीडियो-
कौन कहता कि दुनिया से शराफत खत्म हो गई है।
अब भी कुछ शरीफ लोग है जो चाहते है कि झगड़ा ना हो।
😁😂😀😁😂😀 pic.twitter.com/zqilgV3SSZ
— Hasna Zaroori Hai (@HasnaZarooriHai) January 4, 2023
वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि दो सांडों की बीच जबरदस्त लड़ाई चल रही है. इसी दौरान एक शख्स बीच-बचाव करने के लिए पहुंचता है. शख्स दोनों सांडों को अलग भी करता है, लेकिन तभी एक सांड उसे पीछे उठाकर हवा में उछालते हुए जमीन पर पटक देता है. सांड के पटकने से शख्स भाग पाने के लायक भी नहीं बचता है और वो वहीं सांडों के पास बैठ जाता है.
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 05, 2023 09:24 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

