True Love: शख्स ने जबरन मुर्गे को किया पिंजरे में कैद, अपने साथी को इस तरह से आजाद कराती दिखी मुर्गी (Watch Video)
इंसानों की तरह पशु-पक्षी भी अपने प्यार के लिए कुछ भी कर गुजरने को तैयार रहते हैं. एक ऐसा ही वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें मालिक जब मुर्गे को जबरन पिंजरे में कैद कर देता है तो मुर्गी अपने पार्टनर को किसी तरह से आजाद करके ही दम लेती है.
True Love Story: कहते हैं कि अगर कोई किसी से सच्चा प्यार (True Love) करता है तो उसके लिए अपनी जान तक कुर्बान करने को तैयार रहता है. प्यार एक ऐसा खूबसूरत एहसास है, जिसे शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता है. इंसान तो प्यार में किसी भी हद तक गुजरने को तैयार रहते हैं, लेकिन इस मामले में जानवर या पशु-पक्षी भी पीछे नहीं हैं, क्योंकि वो भी प्यार की भावनाओं को अच्छी तरह से समझते हैं और अपने प्यार (Love) के लिए कुछ भी कर गुजरने को तैयार रहते हैं. एक ऐसा ही वीडियो सोशल मीडिया (Social Media) पर तेजी से वायरल हो (Viral Video) रहा है, जिसमें मालिक जब मुर्गे (Rooster) को जबरन पिंजरे में कैद कर देता है तो मुर्गी (Hen) अपने पार्टनर को किसी तरह से आजाद करके ही दम लेती है.
इस वीडियो को @TansuYegen नाम के ट्विटर अकाउंट से शेयर किया गया है, जिसे अब तक 5M व्यूज मिल चुके हैं. इस वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा है- दोनों का प्यार देखकर मैं दंग रह गया हूं, जबकि दूसरे यूजर ने लिखा है- ये अनोखा प्यार है. यह भी पढ़ें: बेहद निराले ढंग से पेड़ पर चढ़ा सांप, वीडियो देखकर इंटरनेट यूजर्स हुए हैरान
देखें वीडियो-
Unbelievable instinct🐓🐓🐓
— Tansu YEĞEN (@TansuYegen) October 6, 2022
वीडियो में देखा जा सकता है कि एक शख्स ने मुर्गे को पिंजरे में कैद कर दिया है. पिंजरे में कैद करने के बाद जब शख्स वहां से चला जाता है तो मुर्गी वहां पहुंचती है और अपनी पूरी ताकत लगाकर मुर्गे को आजाद करवाती है. मुर्गे को पिंजरे से बाहर निकालने के बाद दोनों गले मिलते हैं और एक जगह पर बैठ जाते हैं. यह वीडियो लोगों को खूब पसंद आ रहा है.
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 08, 2022 08:47 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

