वायरल

Viral Video: मछलियों से सजे एक्वेरियम वाले टॉयलेट ने खींचा सबका ध्यान, मनमोहक वीडियो हुआ वायरल

सोशल मीडिया पर एक मछलियों से सजे एक्वेरियम वाले टॉयलेट का वीडियो तेजी से लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींच रहा है. मछलियों वाले एक्वेरियम में बने इस टॉयलेट को लोग काफी पसंद भी कर रहे हैं और यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है.

Viral Video: मछलियों से सजे एक्वेरियम वाले टॉयलेट ने खींचा सबका ध्यान, मनमोहक वीडियो हुआ वायरल
एक्वेरियम वाला टॉयलेट (Photo Credits: Twitter)

Viral Video: लोग अपने घर को खूबसूरत बनाने के लिए इंटीरियर कराते हैं और इस पर पैसे भी खूब खर्च करते हैं. घर को इंटीरियर करने के साथ-साथ कई लोग अपने टॉयलेट (Toilet) और बाथरूम (Bathroom) को भी खास तरीके से सजाना पसंद करते हैं, ताकि घर के साथ-साथ उनका बाथरूम और टॉयलेट भी खूबसूरत नजर आए. इसी कड़ी में सोशल मीडिया (Social Media) पर  मछलियों से सजे एक्वेरियम (Fish Aquarium) वाले टॉयलेट का वीडियो तेजी से लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींच रहा है. मछलियों वाले एक्वेरियम में बने इस टॉयलेट को लोग काफी पसंद भी कर रहे हैं और यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. यकीनन आप भी इस वीडियो को देखकर इस खूबसूरत टॉयलेट की तारीफ करने से खुद को नहीं रोक पाएंगे.

इस वीडियो को @JGnuman197 नाम के अकाउंट से ट्विटर पर शेयर किया गया है. इस पर लोगों ने अपनी-अपनी प्रतिक्रियाएं भी जाहिर की हैं. एक यूजर ने लिखा है- इतने सारे गुगली फिश के आईबॉल्स मेरी ओर देखते हुए, मैं ऐसा नहीं कर सकता. वहीं दूसरे यूजर ने लिखा है- ये तो काफी कूल नजर आ रहा है. यह भी पढ़ें: रंग-बिरंगी डीजे लाइट्स लगाकर शख्स ने अपने टॉयलेट को चमकाया, Viral Video देख उड़े लोगों के होश

देखें वीडियो-

बताया जा रहा है कि जापान के हिपोपो पापा कैफे ने कस्टमर्स को लुभाने के लिए एक अनोखा प्रयोग किया है. कैफे के अंदर का टॉयलेट पानी और मछलियों से भरी कांच के दीवारों से घिरा हुआ है. इस टॉयलेट का इस्तेमाल करने वाले कस्टमर्स को चारों तरफ हरियाली और रंग-बिरंगी मछलियां नजर आती हैं. इसका इंटीरियर बेहद खूबसूरत है, इसलिए यह लोगों का ध्यान तेजी से अपनी तरफ खींच रहा है.

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 28, 2023 01:31 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).