वायरल

Desi Jugaad Viral Video: धूप से बचने के लिए लगाया ऐसा जुगाड़, वायरल वीडियो देख चकरा जाएगा आपका सिर

गर्मी और धूप से बचने के लिए लोग तरह-तरह के तरीके इस्तेमाल करते दिख रहे हैं. इस बीच धूप से बचने का देसी जुगाड़ की तस्वीर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें धूप से बचने के लिए कुछ लोग गजब का जुगाड़ लगाते दिख रहे हैं. वायरल हो रही तस्वीर को देखकर आपका सिर चकरा जाएगा.

Desi Jugaad Viral Video: धूप से बचने के लिए लगाया ऐसा जुगाड़, वायरल वीडियो देख चकरा जाएगा आपका सिर
धूप से बचने का देसी जुगाड़ (Photo Credits: Twitter)

Desi Jugaad Viral Video: हमारे देश में ऐसे लोगों की कोई कमी नहीं है जो समय-समय पर अपने अजीबो-गरीब जुगाड़ (Jugaad) से लोगों को हैरान कर देते हैं. हमारे देश में हर समस्या के लिए लोग कोई न कोई जुगाड़ निकाल ही लेते हैं. इन दिनों देश के विभिन्न हिस्सों में भीषण गर्मी (Heat) से लोग परेशान नजर आ रहे हैं. ऐसे में गर्मी और धूप से बचने के लिए लोग तरह-तरह के तरीके इस्तेमाल करते दिख रहे हैं. इस बीच धूप से बचने का देसी जुगाड़ की तस्वीर तेजी से वायरल (Viral Video)  हो रही है, जिसमें धूप से बचने के लिए कुछ लोग गजब का जुगाड़ लगाते दिख रहे हैं. वायरल हो रही तस्वीर को देखकर आपका सिर चकरा जाएगा.

इस तस्वीर को Arpit Verma IAS ने शेयर किया है और इसके साथ कैप्शन लिखा है- पृथ्वी पर कोई ऐसी समस्या नहीं, जिसका हल भारत में ना हो. इस पर लोग अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा है- ये दरअसल समस्या का समाधान नहीं, अभाव का संकेत है. दूसरे यूजर ने लिखा है- जरूरत आपको ऐसे आविष्कार की ओर ले जाती है. यह भी पढ़ें: गजब! बेजान पंखों से पक्षी ने भरी आसमान में ऊंची उड़ान, अद्भुत जुगाड़ का वीडियो हुआ वायरल (Watch Video)

देखें तस्वीर-

इस तस्वीर में देखा जा सकता है कि दो लोग बाइक की सवारी कर रहे हैं. बाइक पर बैठे इन लोगों ने लू और गर्मी की तपिश से बचने के लिए देसी जुगाड़ की मदद ली है. इन लोगों ने गत्ते से शेड बना लिया है और इससे अपने पूरे धड़ को ढक लिया है. इस शेड से सिर्फ उनके हाथ ही बाहर दिख रहे हैं. इस जुगाड़ को देख लोग उनकी सराहना कर रहे हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 09, 2022 09:18 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).