गजब! बेजान पंखों से पक्षी ने भरी आसमान में ऊंची उड़ान, अद्भुत जुगाड़ का वीडियो हुआ वायरल (Watch Video)
अगर कोई बेजान पंखों वाला पक्षी आसमान में उड़ता दिख जाए तो यकीनन उस नजारे को देखकर हैरानी होगी. इसी तरह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें एक बेजान पंखों वाला विशालकाय पक्षी आसमान में उड़ता हुआ दिखाई दे रहा है.
Viral Video: पक्षियों (Birds) को आपने पंख (Feather) फैलाकर आसमान की ऊंचाइयों को नापते हुए तो कई बार देखा होगा. पंख ही पक्षियों की वो ताकत होती है, जिसके दम पर पक्षी (Bird) आसमान की ऊंचाइयों को छूते हैं और एक स्थान से दूसरे स्थान पर उड़कर पल भर में पहुंच जाते हैं. जब किसी पक्षी के पंख बेजान हो जाते हैं तो वो उड़ नहीं पाता है और उसकी जिंदगी बद से बदतर हो जाती है. ऐसे में अगर कोई बेजान पंखों वाला पक्षी आसमान में उड़ता दिख जाए तो यकीनन उस नजारे को देखकर हैरानी होगी. इसी तरह का एक वीडियो सोशल मीडिया (Social Media) पर वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें एक बेजान पंखों वाला विशालकाय पक्षी आसमान में उड़ता हुआ दिखाई दे रहा है.
इस वीडियो को Amazing Innovations नाम के अकाउंट से ट्विटर पर शेयर किया गया है. इस वीडियो को शेयर किए जाने के बाद से अब तक 19k व्यूज मिल चुके हैं. इस पर लोगों ने अपनी-अपनी प्रतिक्रियाएं भी दर्ज कराई है. एक यूजर ने लिखा है- ये नजारा वाकई मुझे बड़ा हैरान कर देने वाला लग रहा है, वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा है- इस उड़ान के लिए पक्षी की बनावट भी उसके लिए मददगार है, अद्भुत... यह भी पढ़ें: शख्स ने आर्टिफिशियल पैर देकर बदल दी विकलांग हाथी की ज़िंदगी, Viral Video में देखें कैसे चलने लगे गजराज
देखें वीडियो-
Amazing Invention pic.twitter.com/zCMpHmt0Ou
— Amazing Innovations (@AmazingInnovat1) April 5, 2022
गौरतलब है कि वायरल वीडियो में नजर आ रहा विशालकाय पक्षी असली नहीं, बल्कि कागज का बना हुआ है. वीडियो में देखा जा सकता है कि दो लोग एक कागज से बने पक्षी को हाथों से थामे नजर आ रहे हैं और वो बेजान पंखों वाले पक्षी को एक झटके से उड़ाते हैं. हवा के हवाले करते ही कागज से बने बेजान पंखों वाला पक्षी आसमान में उड़ान भरने लगता है. इस वीडियो को देखकर आप भी इस जुगाड़ की तारीफ करने से खुद को नहीं रोक पाएंगे.
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 08, 2022 12:01 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

