लखनऊ: पुलिस अधिकारी को Tik Tok वीडियो बनाना पड़ा महंगा, एसएसपी ने मांगा जवाब

जिसे देखो उसे Tik Tok का बुखार हो गया है, बड़े-बूढ़े और बच्चे Tik Tok पर वीडियो बनाने में व्यस्त रहते हैं.यही नहीं कानून के रखवाले भी Tik Tok की माया से नहीं बच पाए हैं. सोशल मीडिया पर लखनऊ एक थाना इंचार्ज मोहम्मद आरिफ के दो Tik Tok वीडियो वायरल हो रहे हैं.

टिकटॉक | प्रतीकात्मक तस्वीर | (Photo Credits: Getty Images)

लखनऊ: जिसे देखो उसे Tik Tok का बुखार हो गया है, बड़े-बूढ़े और बच्चे Tik Tok पर वीडियो बनाने में व्यस्त रहते हैं.यही नहीं कानून के रखवाले भी Tik Tok की माया से नहीं बच पाए हैं. सोशल मीडिया पर लखनऊ एक थाना इंचार्ज मोहम्मद आरिफ के दो Tik Tok वीडियो वायरल हो रहे हैं. दोनों वीडियो में वो वर्दी में और पुलिस स्टेशन में बैठे हुए फिल्मी डायलॉग बोलते हुए दिखाई दे रहे हैं. पहले वीडियो में पुलिस अधिकारी शख्स से कह रहे हैं कि, 'जब तक बैठने के लिए न कहा जाए शराफत से खड़े रहो, ये पुलिस स्टेशन है तुम्हारे बाप का घर नहीं. वहीं दूसरे वायरल वीडियो में पुलिस अधिकारी कह रहे हैं कि,' बड़े बुजुर्ग कह गए हैं कि पुलिस वालों की न दोस्ती अच्छी है और न दुश्मनी, तूने तो दोनों ही कर ली, इससे दोस्ती और मुझसे दुश्मनी. पुलिस वालों के Tik Tok वायरल होने के पहले भी कई मामले सामने आ चुके हैं. पुलिस डिपार्टमेंट की ओर से लगातार हिदायत के बावजूद पुलिसकर्मी टिक टॉक पर वीडियो अपलोड कर रहे हैं.

बता दें कि कुछ महीने पहले दिल्ली पुलिस की महिला कॉन्स्टेबल का टिक टॉक वीडियो काफी वायरल हुआ था. इस वीडियो में दोनों महिला पुलिसकर्मी थाने में ड्यूटी के दौरान फ़िल्मी गाने पर थिरकती हुई दिखाई दे रही थी.

यह भी पढ़ें: Tik Tok का बुखार: महिला पुलिस कर्मचारी का जेल में डांस करते हुए वीडियो वायरल, हुई सस्पेंड, देखें Video

ये वीडियो वायरल होने के बाद महिला पुलिसकर्मी पर कड़ी कार्रवाई की गई और उससे जवाब मांगा. एक बार फिर पुलिस अधिकारी का वीडियो वायरल होने के बाद एसएसपी कलानिधि नैथानी ने थाना इंचार्ज से जवाब मांगा है.

Share Now

संबंधित खबरें

Lucknow Horror: लखनऊ में दिल दहला देने वाली घटना, प्रेम प्रसंग से नाराज पिता ने की 16 साल की बेटी की हत्या; पहचान छिपाने के लिए चेहरे पर डाला तेजाब

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Scorecard: चंडीगढ़ मुकाबले में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 54 रनों दी पटखनी, लगाया जीत का पंजा; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Shubman Gill IPL Stats Against MI: आईपीएल इतिहास में मुंबई इंडियंस के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं शुभमन गिल का प्रदर्शन, जानिए उनके आंकड़ों पर एक नजर

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Scorecard: महाराजा यादविंद्र सिंह स्टेडियम में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स के सामने रखा 255 रनों का टारगेट, प्रियांश आर्य और कूपर कोनोली ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड