Viral Video: नहाने के बाद पूल में ही आराम से सोते दिखे तीन बंदर, मनमोहक वीडियो हुआ वायरल
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में पूल में नहाने के बाद तीन आलसी बंदर पानी में ही सोने लगते हैं. सोते वक्त उनका अंदाज इतना प्यारा लग रहा है, जिसे देखने के बाद आप न चाहते हुए भी मुस्कुराने पर मजबूर हो जाएंगे.
Monkey Viral Video: भागदौड़ भरी जिंदगी के बीच लोग अपने मूड को फ्रेश करने के लिए सोशल मीडिया (Social Media) पर मजेदार और हंसाने वाले कंटेंट्स की तलाश करते हैं. खासकर, एनिमल लवर्स (Animal Lovers) जानवरों (Animals) से जुड़े वीडियो देखना काफी पसंद करते हैं और उस पर भी अगर नटखट शरारती बंदरों (Monkeys) के मजेदार वीडियो देखने को मिल जाए तो फिर क्या बात है. अगर आप भी इसी तरह के किसी मजेदार वीडियो की तलाश में हैं तो यह आपके चेहरे पर मुस्कान लाने में काफी मदद कर सकता है. दरअसल, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में पूल में नहाने के बाद तीन आलसी बंदर (Monkey) पानी में ही सोने लगते हैं. सोते वक्त उनका अंदाज इतना प्यारा लग रहा है, जिसे देखने के बाद आप न चाहते हुए भी मुस्कुराने पर मजबूर हो जाएंगे.
नहाने के बाद पूल में झपकी लेते तीनों बंदरों के इस वीडियो को लोग खूब पसंद कर रहे हैं, जिसे adorable.monkey नाम के अकाउंट से इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है. इसके साथ कैप्शन लिखा है- बाथ टाइम... इस वीडियो को लोग बार-बार देखना पसंद कर रहे हैं. इसे अब तक 6 मिलियन से भी ज्यादा बार देखा जा चुका है. यह भी पढ़ें: Viral Video: अपने साथी को दिखा-दिखा कर सेब खाते शरारती बंदर का वीडियो वायरल, नजारा देख हंसी से हो जाएंगे लोटपोट
देखें वीडियो-
View this post on Instagram
वीडियो में देखा जा सकता है कि तीन बंदर पहले तो किसी तालाब में नहाते हैं, लेकिन हद तो तब हो जाती है जब नहाने के बाद भी वो पानी से बाहर निकलने का नाम ही नहीं लेते हैं. नहाने के बाद ये तीनों बंदर किनारे पर आकर पानी में ही झपकी लेने लगते हैं. सोते समय ये तीनों बंदर देखने में काफी क्यूट लगते हैं, इसलिए यह वीडियो लोगों के दिलों को जीत रहा है.
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 25, 2023 09:05 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

