स्नेक आइलैंड पर हर तरफ रेंगते दिखे हजारों खतरनाक सांप, Viral Video देख नहीं होगा आंखों पर यकीन
इन दिनों सोशल मीडिया पर स्नेक आइलैंड का एक दिल दहला देने वाला वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें चारों तरफ हजारों की संख्या में सिर्फ सांप ही सांप रेंगते हुए दिखाई दे रहे हैं.
Snake Island Viral Video: सांपों (Snakes) का नाम सुनते ही कई लोगों के मन में दहशत घर कर जाती है और ऐसे लोग अक्सर यही कामना करते हैं कि जीवन में कभी भी उनका सामना किसी सांप से न हो. लोगों का घबराना भी जायज है, क्योंकि इस धरती पर पाए जाने वाले सांपों में कई इतने घातक होते हैं कि वो पल भर में किसी को भी मौत के घाट उतार सकते हैं. ऐसे में जरा सोचिए अगर आप किसी ऐसी जगह पर पहुंच जाएं, जहां हर तरफ सिर्फ सांप (Snake) ही सांप हो तो? जाहिर सी बात है हर कोई इसकी कल्पना भी नहीं कर सकता है, लेकिन इन दिनों सोशल मीडिया (Social Media) पर स्नेक आइलैंड (Snake Island) का एक दिल दहला देने वाला वीडियो वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें चारों तरफ हजारों की संख्या में सिर्फ सांप ही सांप रेंगते हुए दिखाई दे रहे हैं.
इस वीडियो को AMAZINGNATURE नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है, जिसके साथ कैप्शन लिखा है- 5 मिलियन डॉलर में क्या आप इस जगह पर एक घंटा रुकेंगे? शेयर किए जाने के बाद से इस वीडियो को 12.5 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं. इस पर लोगों ने अपनी-अपनी प्रतिक्रियाएं भी जाहिर की है. एक ने लिखा है- मैं यह कर सकता हूं, सांप मुझे परेशान न करें. वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा है- नरक में कोई मौका नहीं. यह भी पढ़ें: Viral Video: किंग कोबरा के सिर को अजगर ने लिया दबोच, दो खतरनाक सांपों की लड़ाई का वीडियो हुआ वायरल
खतरनाक सांपों का आइलैंड
For 5 Million dollars, would you stay at this place for an hour? pic.twitter.com/7zhuewm3hg
— Nature is Amazing ☘️ (@AMAZlNGNATURE) April 28, 2024
वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि समुद्र किनारे बहुत सारे पत्थर दिखाई दे रहे हैं. इन बड़े-बड़े पत्थरों पर ढेरों खतरनाक सांप नजर आ रहे हैं. कई सांप झुंड में हैं तो कई अलग-अलग नजर आ रहे हैं. हैरत की बात तो यह है कि सिर्फ पत्थरों पर ही नहीं, बल्कि कई सांपों को पानी में भी देखा जा सकता है. स्नेक आइलैंड पर जहां तक नजर जा रही है, वहां तक केवल सांपों का ही हुजूम दिखाई दे रहा है. यह नजारा वाकई में लोगों के होश उड़ा रहा है.
(The above story first appeared on LatestLY on May 01, 2024 01:36 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

